आप हमारे जीवन में सबसे खुशमिजाज और दयालु इंसान थीं, हर्षल पटेल ने दिवंगत बहन के लिए लिखा इमोशनल पत्र,पढ़े

IPL 2022: हर्षल पटेल फिर से आरसीबी टीम से जुड़ गए हैं। दर्द के साथ मैच खेल रहे हैं। पिछले साल पदार्पण के बाद 31 वर्षीय हर्षल ने आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 18, 2022 16:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देएच पटेल ने बहन के लिए सोशल मीडिया पर इमोशनल पत्र लिखा है।तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फोटो भी शेयर की है।  9 अप्रैल को बड़ी बहन अर्चिता पटेल का निधन हो गया था।

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल इस समय दर्द में गुजर रहे हैं। 9 अप्रैल को बड़ी बहन अर्चिता पटेल का निधन हो गया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद निधन की खबर सुनने के बाद हर्षल बायो-बबल से बाहर हो गये थे।

हर्षल पटेल फिर से आरसीबी टीम से जुड़ गए हैं। दर्द के साथ मैच खेल रहे हैं। पिछले साल पदार्पण के बाद 31 वर्षीय हर्षल ने आठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं। पटेल ने बहन के लिए सोशल मीडिया पर इमोशनल पत्र लिखा है। ये तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही फोटो भी शेयर की है।  

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने लिखा- आप हमारे जीवन के सबसे दयालु और सबसे खुशमिजाज इंसान थीं। आपने अपनी अंतिम सांस तक अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ जीवन में अविश्वसनीय कठिनाइयों का सामना किया।

जब मैं भारत वापस आने से पहले आपके साथ अस्पताल में था तो आपने मुझसे कहा था कि अपने खेल पर ध्यान दो और अपनी चिंता मत करो। वे शब्द ही एकमात्र कारण थे कि मैं कल रात वापस आकर मैदान में उतर सका।

अब मैं आपको याद करने और सम्मान देने के लिए बस इतना ही कर सकता हूं। मैं वह सब कुछ करना जारी रखूंगा जिससे आपको मुझ पर गर्व हो। मैं आपको अपने जीवन के हर पल, अच्छे समय और बुरे में याद करूंगा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले।

टॅग्स :आईपीएल 2022रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरIPLबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या