IPL 2022: गुजरात टाइटंस कप्तान हार्दिक की विस्फोटक पारी, 52 गेंद, 87 रन, 8 चौका और 4 छक्का शामिल, मनोहर और मिलर ने खोले हाथ

IPL 2022: अभिनव मनोहर ने 28 गेंद में 43 और डेविड मिलर ने 14 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर हार्दिक का बखूबी साथ निभाया। पहली बार आईपीएल में उतरी गुजरात टीम का यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2022 22:12 IST2022-04-14T22:10:17+5:302022-04-14T22:12:04+5:30

IPL 2022 Gujarat Titans Hardik Pandya 52 balls 87 runs 8 four 4 sixes Abhinav Manohar 43 runs David Miller 14 balls 31 runs | IPL 2022: गुजरात टाइटंस कप्तान हार्दिक की विस्फोटक पारी, 52 गेंद, 87 रन, 8 चौका और 4 छक्का शामिल, मनोहर और मिलर ने खोले हाथ

हार्दिक ने कमान संभाली और अपनी पारी में आठ चौके तथा चार छक्के लगाये।

Highlightsहार्दिक और मनोहर ने चौथे विकेट के लिये 86 रन जोड़े।प्तान और मिलर ने 25 गेंद में 53 रन की साझेदारी की। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई गुजरात टीम ने तीन विकेट 53 रन पर गंवा दिये थे।

IPL 2022: कप्तान हार्दिक पंड्या के 52 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में चार विकेट पर 192 रन बनाये। अभिनव मनोहर ने 28 गेंद में 43 और डेविड मिलर ने 14 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर हार्दिक का बखूबी साथ निभाया।

पहली बार आईपीएल में उतरी गुजरात टीम का यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। हार्दिक और मनोहर ने चौथे विकेट के लिये 86 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान और मिलर ने 25 गेंद में 53 रन की साझेदारी की। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई गुजरात टीम ने तीन विकेट 53 रन पर गंवा दिये थे।

इसके बाद हार्दिक ने कमान संभाली और अपनी पारी में आठ चौके तथा चार छक्के लगाये। वहीं मनोहर ने चार चौके और दो छक्के जड़े तो मिलर ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने कुलदीप सेन के डाले 19वें ओवर में 21 रन लिये। हार्दिक ने पांचवें ओवर में कुलदीप को लगातार तीन चौके लगाये। इसके बाद सातवें ओवर में रियान पराग को पहला छक्का जड़ा।

मनोहर ने शानदार फॉर्म में चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक चौका और एक छक्का जड़ा। इसके बाद 14वें ओवर में दोनों ने कुलदीप को तीन चौके जड़े और हार्दिक ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अगले ओवर में पंड्या ने अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को दो छक्के लगाये। इस ओवर में 16 रन बने।

गुजरात के 15 ओवर में तीन विकेट पर 130 रन बन गए थे। मनोहर के आउट होने के बाद मिलर ने रनगति रुकने नहीं दी। इससे पहले मैथ्यू वेड (12) सस्ते में आउट हो गए थे। विजय शंकर (दो) और शुभमन गिल (13) भी कोई कमाल नहीं कर सके जिन्हें पराग ने लांग आन सीमा पर शिमरोन हेटमायेर के हाथों लपकवाया।

Open in app