IPL 2022 GT vs MI: मुंबई इंडियंस की गुजरात पर 5 रनों से रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में हारा गुजरात

मुंबई ने गुजरात के सामने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में गुजरात 20 ओवर 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी। 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2022 23:50 IST2022-05-06T23:28:06+5:302022-05-06T23:50:58+5:30

IPL 2022 GT vs MI won the Match by 5 runs against Gujarat Titans | IPL 2022 GT vs MI: मुंबई इंडियंस की गुजरात पर 5 रनों से रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में हारा गुजरात

IPL 2022 GT vs MI: मुंबई इंडियंस की गुजरात पर 5 रनों से रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में हारा गुजरात

मुंबई:आईपीएल 2022 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने अपनी दूसरी जीत गुजरात के खिलाफ दर्ज की। शुक्रवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मुंबई ने आखिरी ओवर में 5 रनों से मात दी। मुंबई ने गुजरात के सामने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में गुजरात 20 ओवर 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की ओपनर जोड़ी ने अच्छी बैटिंग की। जहां विकेट बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने 55 रनों की पारी खेली तो वहीं शुभमन गिल ने 52 रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 100 से रन जोड़े। आईपीएल 2022 में साहा और गिल की जोड़ी तीसरी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई है, जिन्होंने 100 से भी अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले गायकवाड़ और कॉन्वे ने पुणे के खिलाफ 182 रनों की साझेदारी की थी। इसके बाद बटलर और पड़िक्कल ने 115 रनों की पार्नटरशिप की थी।

आखिरी ओवर में हारा गुजरात

गुजरात की बैटिंग देखकर ऐसा लग रहा था मानो ये टीम मुंबई को 18-19वें ओवर में ही हरा देगी। लेकिन मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इन सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। मुंबई के बॉलर न केवल गेम को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक ले गए बल्कि जीत भी दर्ज की।

दरअसल, आखिरी ओवर में गुजरात को 9 रन चाहिए थे और 6 विकेट उनके हाथ में थे। डेनियल सेम्स के हाथों में आखिरी ओवर का जिम्मा था। मिलर (19 नाबाद) ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 1 रन लिया। इसके बाद राहुल तेवतिया (3) क्रीज पर आए जिन्होंने दूसरी गेंद में कोई रन नहीं लिया। गेंद और बल्ले का संपर्क ही नहीं हुआ।

इसके बाद तीसरी गेंद में तेवतिया दो रनों के चक्कर में रन आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने राशिद खान (1 नाबाद) आए, जिन्होंने चौथी गेंद हवा में उछाल दी। लेकिन गेंदबाज सेम्स इसे कैच करने में नाकाम रहे। उधर, गुजरात ने इस बीच एक रन दौड़ लिया। मिलर से पांचवी गेंद मिस हो गई। अब आखिरी गेंद पर छह रनों की दरकार थी। सेम्स की आखिरी गेंद पर भी मिलर से कोई रन नहीं बना। मुंबई के स्पिन गेंदबाज एम अश्विन को दो और पोलार्ड को एक विकेट हासिल हुआ। 

इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा 43, ईशान किशन के 45 और टिम डेविड के 44 रनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा था।

Open in app