IPL 2022 GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, मुंबई में हुआ एक बदलाव

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

By रुस्तम राणा | Updated: May 6, 2022 19:13 IST

Open in App

मुंबई:आईपीएल 2022 के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात इस समय अंक तालिका में जहां शीर्ष पर विराजमान है तो वहीं मुंबई इंडियंस का सबसे नीचे पायदान पर स्थित है।

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा। एमआई ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसने एक ही मुकाबला जीता है।  वहीं गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में धमाल मचाया है। कप्तान हार्दिक पांड्या का भी बल्ला बोल रहा है। टीम ने अब तक 10 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 8 मैचों में जीत हासिल की है। टीम के 16 अंक हैं। 

आज के मुकाबले के लिए मुंबई टीम में एक बदलाव किया गया है एम अश्विन को ऋतिक की जगह लिया गया है। जबकि गुजरात टाइटंस में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। दोनों ही टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

टीम इस प्रकार हैं:

गुजरात टाइटन्स: रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी।

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, कुमार कार्तिकेय, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह, एम अश्विन।

टॅग्स :आईपीएल 2022गुजरात टाइटन्समुंबई इंडियंस
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या