IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, कोविड को मात देकर टीम से जुड़े दो दिग्गज खिलाड़ी, अगले मैच में बरसाएंगे चौके और छक्के

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने सत्र के दौरान अभ्यास करते हुए इन दोनों क्रिकेटरों की फोटो साझा की। फ्रेंचाइजी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘अच्छा महसूस हो रहा है। लड़कों तुम्हें ट्रेनिंग पर देखकर अच्छा लग रहा है। ’’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 27, 2022 09:25 PM2022-04-27T21:25:27+5:302022-04-27T21:26:52+5:30

IPL 2022 good news Delhi Capitals all-rounder Mitchell Marsh and wicket-keeper batsman Tim Seifert return recovering covid-19 | IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, कोविड को मात देकर टीम से जुड़े दो दिग्गज खिलाड़ी, अगले मैच में बरसाएंगे चौके और छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

googleNewsNext
Highlightsआस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्श को पिछले सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।टिम सीफर्ट दो दिन बाद पॉजिटिव आये थे।सात मैचों में तीन जीत और चार हार के बाद अभी अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के लिये अच्छी खबर है कि उसके आल राउंडर मिशेल मार्श और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोविड-19 से उबरने के बाद अभ्यास पर लौट आये हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले हफ्ते कोविड-19 से संक्रमित हुए दोनों क्रिकेटर अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद अभ्यास के लिये टीम से जुड़ गये हैं। मार्श और सीफर्ट को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर यहां दिल्ली कैपिटल्स के साथी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने सत्र के दौरान अभ्यास करते हुए इन दोनों क्रिकेटरों की फोटो साझा की। फ्रेंचाइजी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘अच्छा महसूस हो रहा है। लड़कों तुम्हें ट्रेनिंग पर देखकर अच्छा लग रहा है। ’’ आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्श को पिछले सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सीफर्ट दो दिन बाद पॉजिटिव आये थे।

दिल्ली कैपिटल्स अनुकूल नतीजे हासिल करने के लिये बहुत अच्छी टीम : पोंटिंग

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान फिर से पटरी पर लाने के लिये थोड़ी लय की जरूरत है क्योंकि उनकी टीम इतनी अच्छी है कि नतीजे उसके अनुकूल आएंगे। दिल्ली की टीम इस सत्र के पहले सात मैचों में तीन जीत और चार हार के बाद अभी अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

पोंटिंग ने सत्र के पहले चरण के बारे में कहा, ‘‘मैंने इस साल पहले भी ऐसा कहा था कि 36 या 37 ओवर हम अच्छा खेल दिखाते हैं लेकिन केवल दो या तीन ओवरों में ढिलाई बरत देते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यही समस्या मैच में अंतर पैदा कर रही है। हम न केवल सत्र के पहले चरण के परिणामों को बदलने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं बल्कि आगे बढ़ने के राह बनाने की कोशिश में भी लगे हैं। हमारा सफर अब तक कभी जीत, कभी हार और फिर जीत रहा है। लिहाजा, हमें थोड़ी सी लय हासिल करने की जरूरत है।’’

पोंटिंग ने कहा कि खिलाड़ियों को दूसरे चरण में सहज होकर खेलना होगा क्योंकि उनकी टीम अच्छी है और वह अनुकूल परिणाम हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि हम चीजों का रुख मोड़ने के बहुत करीब हैं। हम सभी को भरोसा करना है, हमें विश्वास करना है, हमें उत्साहित रहना है और सकारात्मक बने रहना है।

अगर हम ऐसा करने में कामयाब रहे, तो निश्चित रूप से हमारे लिये चीजें बदल जाएंगी।’’ पोंटिंग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच से पहले कहा, ‘‘हम यहां से जितने कड़े प्रयास करेंगे, उतना ही आगे बढ़ेंगे। हमें सहज होकर आगे बढ़ना है। हम जो कुछ अच्छा कर रहे हैं यदि उन्हें दोहराते रहे तो हमें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिये हमारी टीम बहुत अच्छी है।’’ अपने परिवार के एक सदस्य के कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद पोंटिंग एहतियात के तौर पर पांच दिन के अनिवार्य पृथकवास पर चले गये थे। अब वह फिर से टीम से जुड़ गये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिर से बाहर वापस आकर काफी राहत महसूस कर रहा हूं। वास्तव में मैं पिछले पांच दिन से खेल की कमी महसूस कर रहा था। इस दौरान खेल में कुछ चीजें अच्छी नहीं हुईं। हमें पिछले मैच के आखिर में नाटकीय स्थिति से गुजरना पड़ा था। लेकिन, फिर से टीम से जुड़कर अच्छा लग रहा है।’’

Open in app