IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, आईपीएल पर कोविड साया, सिफर्ट और मार्श पॉजिटिव, पुणे की जगह मुंबई में मैच, देखें प्लेइंग 11

IPL 2022: कोरोना संक्रमण से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में बुधवार को पंजाब किंग्स से होगा तो दोनों टीमों के ‘पावर हिटर्स’ पर सभी की नजरें होंगी।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2022 19:31 IST2022-04-20T19:07:18+5:302022-04-20T19:31:52+5:30

IPL 2022 Delhi Capitals won toss opted field covid shadow tim Seifert and nitchell Marsh positive match in Mumbai Pune see playing 11 | IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, आईपीएल पर कोविड साया, सिफर्ट और मार्श पॉजिटिव, पुणे की जगह मुंबई में मैच, देखें प्लेइंग 11

कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है।  (file photo)

Highlightsदिल्ली टीम में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।पुणे की बजाय मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में कराने का फैसला किया है।दूसरा विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम का दूसरा विदेशी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।

आस्ट्रेलियाई आल राउंडर मिशेल मार्श कोरोना संक्रमित हुए थे जिससे उनकी टीम में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या छह हो गयी है। मार्श की गैर मौजूदगी में तीसरे नंबर पर सरफराज खान खेलेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित दिल्ली कैपिटल्स की टीम बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग का अपना मैच पुणे की जगह यहां के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया। उसने कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये मिशेल मार्श की जगह सरफराज खान को शामिल किया।

पंजाब किंग्स ने दो बदलाव किये हैं। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने अंगूठे की चोट से वापसी की, जिससे प्रभसिमरन सिंह अंतिम एकादश से बाहर हो गये। ओडियन स्मिथ की जगह नाथन एलिस को शामिल किया गया।

टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

Open in app