IPL 2022: पोंटिंग ने इस भारतीय खिलाड़ी पर की भविष्यवाणी, अगर भारतीय टीम की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो सफल कप्तान साबित होंगे...

IPL 2022: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पिछले सत्र में चोटिल श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की कप्तानी सौंपी गयी थी और पोटिंग की अगुआई वाले टीम प्रबंधन को खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2022 15:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देऋषभ अंतरराष्ट्रीय कप्तान हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं है।पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा में कई समानताएं हैं।अपना अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग शुरू ही किया था।

IPL 2022: दो बार के विश्व कप विजेता आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को कोई शक नहीं कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भविष्य में अगर भारतीय टीम की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वह सफल कप्तान साबित होंगे।

पंत को पिछले सत्र में चोटिल श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की कप्तानी सौंपी गयी थी और पोटिंग की अगुआई वाले टीम प्रबंधन को खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है।

पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 15 के शुरुआती मैच की पूर्व संध्या पर वर्चुअल मीडिया बातचीत में कहा, ‘‘इस तरह आईपीएल जैसे दबाव वाले टूर्नामेंट में इस भूमिका में अनुभव हासिल करने के बाद मुझे कोई शक नहीं है कि आने वाले समय में ऋषभ अंतरराष्ट्रीय कप्तान हो सकता है। इसमें कोई शक नहीं है। ’’

पोंटिंग को यह भी लगता है कि पंत और रिकॉर्ड पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा में कई समानताएं हैं। उन्होंने रोहित के ऊपर चढ़ते करियर को देखा है जिसमें वह अपनी टीम को सबसे ज्यादा ट्राफियां दिलाने वाले कप्तान बने। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसके बारे में हालांकि ज्यादा नहीं सोचा है।

लेकिन मुझे लगता है कि वे वास्तव में समान हैं। जब रोहित ने मुंबई की कप्तानी शुरू की तो वह काफी युवा था और उसने अपना अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग शुरू ही किया था। वह शायद 23-24 वर्ष का होगा और ऋषभ की उम्र इतनी ही है। ’’ पोंटिग ने कहा, ‘ये दोनों काफी समान हैं। मैं जानता हूं कि ये दोनों अच्छे साथी हैं और वे कप्तानी के बारे में कुछ बातें साझा भी करते होंगे।’ 

टॅग्स :आईपीएल 2022दिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतरिकी पोंटिंगमुंबई इंडियंसIPL
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या