IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को राहत, सलामी बल्लेबाज को अस्पताल से छुट्टी, पंजाब किंग्स के खिलाफ करेंगे धमाल!

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मौजूदा आईपीएल सत्र में अब तक नौ मैच में 28.77 के औसत से 259 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 रहा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 15, 2022 05:44 PM2022-05-15T17:44:00+5:302022-05-15T17:45:07+5:30

IPL 2022 Delhi Capitals opener Prithvi Shaw discharged hospital typhoid month due high fever 16 may match punjab kings | IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स को राहत, सलामी बल्लेबाज को अस्पताल से छुट्टी, पंजाब किंग्स के खिलाफ करेंगे धमाल!

पृथ्वी की वापसी से दिल्ली की टीम को मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्वयं अस्पताल से इस्टाग्राम पर लिखा था कि उन्हें जल्द वापसी की उम्मीद है।

googleNewsNext
Highlightsतेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।पृथ्वी ने पिछला मुकाबला एक मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेला था।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टाइफाइड के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने जानकारी दी। बाइस साल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी को इस महीने की शुरुआत में तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जहां उनका टाइफाइड का उपचार किया गया।’’ फ्रेंचाइजी की चिकित्सा टीम पृथ्वी की हालत पर नजर रख रही है। फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘‘पृथ्वी टीम होटल लौट चुके हैं जहां वह अभी उबर रहे हैं और दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम उनकी हालत पर नजर रखे हुए है।’’

पृथ्वी ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पिछला मुकाबला एक मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेला था और तब से वह टीम के तीन मुकाबलों में नहीं खेल पाए हैं। पृथ्वी की वापसी से दिल्ली की टीम को मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्वयं अस्पताल से इस्टाग्राम पर लिखा था कि उन्हें जल्द वापसी की उम्मीद है।

उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली की टीम फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर के लिए उम्दा सलामी जोड़ीदार ढूंढने में नाकाम रही। मनदीप सिंह और श्रीकर भरत दोनों शीर्ष क्रम में नाकाम रहे। पृथ्वी ने मौजूदा आईपीएल सत्र में अब तक नौ मैच में 28.77 के औसत से 259 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 रहा। दिल्ली की टीम अभी 12 मैच में 12 अंक जुटा चुकी है और प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए उसे अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे।

Open in app