IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को तेज बुखार, मुंबई अस्पताल में भर्ती 

IPL 2022: दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, ऑलराउंडर मिशेल मार्श, कीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट और तीन अन्य गैर-खेलाड़ी सदस्य सहित फ्रेंचाइजी के छह सदस्यों को वायरस ने संक्रमित कर दिया था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 8, 2022 19:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देसीएसके के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैच खेलना है।रविवार सुबह एक बार फिर पूरी टीम का टेस्ट किया गया है और सभी सदस्य अपने कमरों में हैं।आईपीएल 2022 के दौरान यह दूसरा मौका है जब दिल्ली की टीम को कोरोना के चलते आइसोलेशन में रखा गया है।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को तेज बुखार के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2022) के जारी सीजन में एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स पर कोरोना अटैक हुआ है।

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को रविवार को तेज बुखार के कारण शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनका कोविड-19 परीक्षण नेगेटिव आया है। पृथ्वी टीम के पिछले मुकाबले में भी नहीं खेले थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘पृथ्वी अभी मुंबई के अस्पताल में उबर रहा है।

तेज बुखार के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा लेकिन उसका आरटी-पीसीआर परीक्षण नेगेटिव आया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है वह कोविड मरीजों के लिए तय अस्पताल नहीं है।’’ पृथ्वी ने भी अस्पताल से इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने उबरने की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बुखार से उबर रहा हूं। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। जल्द ही वापसी करूंगा।’’ इससे पहले रविवार को दिल्ली के खिलाड़ियों को अलग थलग किया गया क्योंकि एक नेट गेंदबाज चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।

सामने आई जानकारी के अनुसार एक नेट बॉलर के संक्रमित मिलने के बाद पूरी टीम को आइसोलेशन में रखा गया है। रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले एक सूत्र ने इस बात की जानकारी दी। दिल्ली कैपिटल्स को आज दिन के दूसरे मैच में सीएसके के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मैच खेलना है।

सूत्रों ने कहा कि रविवार सुबह एक बार फिर पूरी टीम का टेस्ट किया गया है और सभी सदस्य अपने कमरों में हैं। ऐसे में फिलहाल आज के मुकाबले को लेकर संशय बरकरार है। आईपीएल 2022 के दौरान यह दूसरा मौका है जब दिल्ली की टीम को कोरोना के चलते आइसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले इसी सीजन में फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, ऑलराउंडर मिशेल मार्श, कीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट और तीन अन्य गैर-खेलाड़ी सदस्य सहित फ्रेंचाइजी के छह सदस्यों को वायरस ने संक्रमित कर दिया था।

टॅग्स :आईपीएल 2022पृथ्वी शॉदिल्ली कैपिटल्सओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या