IPL 2022: कमान संभालते ही धोनी की CSK टीम फॉर्म में, गायकवाड़ और कोंवे की सर्वोच्च साझेदारी, शतक से चूके रुतुराज

IPL 2022:रुतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद में 99 रन बनाये जिसमें छह चौके और छह छक्के शामिल थे। वहीं डेवोन कोंवे ने 55 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन की नाबाद पारी खेली।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 1, 2022 21:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहेंद्र सिंह धोनी फिर से कप्तानी कर रहे हैं।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट पर 202 रन बनाये।

IPL 2022: रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कोंवे की आक्रामक पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट पर 202 रन बनाये। महेंद्र सिंह धोनी फिर से कप्तानी कर रहे हैं। गायकवाड़ 99 पर आउट हो गए।

गायकवाड़ ने 57 गेंद में 99 रन बनाये जिसमें छह चौके और छह छक्के शामिल थे। वहीं कोंवे ने 55 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन की नाबाद पारी खेली। रविंद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी फिर से चेन्नई की कमान संभाल रहे हैं।

आईपीएल में सीएसके के लिए सर्वोच्च साझेदारीः

182 आर गायकवाड़ और डी कॉनवे (पहला Wkt बनाम SRH) 2022

181* एस वाटसन और एफ डु प्लेसिस (पहला विकेट बनाम पीबीकेएस) 2020

165आर उथप्पा और एस दुबे (तीसरा विकेट बनाम आरसीबी) 2022

159 एम हसी और एम विजय (पहला विकेट बनाम आरसीबी) 2011

152 विजय और ए मोर्कल (तीसरा विकेट बनाम आरआर) 2010।

टॅग्स :आईपीएल 2022चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबादकेन विलियम्सनएमएस धोनी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या