IPL 2022: आप अंक तालिका को देख कर विचलित हो सकते, कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बोले-हम अपनी खामियों पर ध्यान दे रहे हैं...

IPL 2022: चेन्नई की यह 10 मैचों में सातवीं हार है और टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने के कागार पर पहुंच गई है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 12:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देआरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रन से हराया।टीम 11 मैचों में 12 अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आसीबी की टीम ने लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा।

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को 13 रन की शिकस्त झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने यहां कहा कि उनकी टीम के अंक तालिका की जगह अपनी खामियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

 

चेन्नई की टीम जीत के लिए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट पर 160 रन ही बना सकी। इस हार से टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने के कागार पर पहुंच गयी है। धोनी ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ हमें यह देखते रहना चाहिए कि क्या गलत हुआ।

आप अंक (तालिका) को देख कर विचलित हो सकते है। हम अपनी खामियों पर ध्यान दे रहे हैं ना कि अंक तालिका में हम किस स्थान पर हैं।’’ कप्तान ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होते जा रही थी और बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन ने निराश किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने (बेंगलोर को) प्रतिस्पर्धी स्कोर पर रोका था लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। लक्ष्य का पीछा करते समय आपको पिच का अंदाजा रहता है।  लक्ष्य का पीछा करना आकलन का खेल है। हमारे बल्लेबाज सही से आकलन नहीं कर पाए।’’

चेन्नई के स्पिनरों ने इस मैच में किफायती गेंदबाजी कर आरसीबी को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। महेश तीक्षणा ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन, मोईन अली ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिये। रविन्द्र जडेजा ने चार ओवर में 20 रन दिये, उन्हें हालांकि काई सफलता नहीं मिली।  

टॅग्स :आईपीएल 2022एमएस धोनीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरचेन्नई सुपर किंग्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या