IPL 2022 Auction: 8 साल बाद दिल्ली के लिए खेलेंगे वार्नर, जानें क्यों वसीम जाफर ने 'सरोजिनी नगर मार्केट' से की तुलना

IPL 2022 Auction: डेविड वार्नर ने आईपीएल में 2 शतक और 40 अर्धशतक जड़ा हैं। 49.55 की औसत से 4014 रन बनाए है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 12, 2022 14:42 IST

Open in App
ठळक मुद्देफाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने क्विंटन डी कॉक को 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा।तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटंस ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

IPL 2022 Auction: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी बेंगलुरु में हो रही है और यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जो रविवार को समाप्त होगा।

वार्नर को दिल्ली ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वार्नर 8 साल बाद दिल्ली टीम में वापसी कर रहे हैं। आईपीएल 2021 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान को बर्खास्त कर दिया गया था। वार्नर की कप्तानी में SRH ने 2016 में अपना पहला IPL खिताब जीता था।

इस आईपीएल की नीलामी पर वार्नर को बड़ा झटका लगा है। हैदराबाद ने 2021 में 12.50 करोड़ भुगतान किया था। दिल्ली में आधे दाम पर खरीद लिया। वार्नर ने SRH के साथ अपने कार्यकाल के दौरान तीन बार ऑरेंज कैप जीती।

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने ट्वीट कर चुटकी ली। कहा कि दिल्ली के लोग सौदेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन डेविड वार्नर को सिर्फ 6.25 करोड़ में लाना सरोजिनी नगर बाजार स्तर का सौदा है। वार्नर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ की थी। 

टॅग्स :IPLआईपीएल ऑक्शनडेविड वॉर्नरदिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबादSunrisers Hyderabad
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या