IPL 2021: सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन आईपीएल बीच में छोड़ा, मुंबई इंडियंस ने इस दिग्गज को टीम से जोड़ा

IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने अपने आईपीएल 2021 के शेष सत्र के लिए अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल प्रतिस्थापन के रूप में सिमरजीत सिंह को शामिल किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2021 20:22 IST2021-09-29T20:19:48+5:302021-09-29T20:22:21+5:30

IPL 2021 sachin Tendulkar son Arjun Tendulkar ruled out UAE season Mumbai add Simranjeet Singh to squad | IPL 2021: सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन आईपीएल बीच में छोड़ा, मुंबई इंडियंस ने इस दिग्गज को टीम से जोड़ा

अर्जुन तेंदुलकर की जगह सिमरजीत सिंह को अपनी टीम से जोड़ा है।

Highlights21 साल के अर्जुन तेंदुलकर को अभी आईपीएल में पहली बार खेलना है। नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर को उनके आधार मूल्य 20 लाख रुपये में खरीदा था।बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं।

IPL 2021: मुंबई इंडियन्स ने युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल होने के कारण उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिये अपनी टीम में शामिल किया है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं और मौजूदा चैंपियन मुंबई ने उन्हें इस साल के शुरू में अपनी टीम से जोड़ा था।

मुंबई इंडियन्स की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2021 के बाकी सत्र के लिये चोटिल अर्जुन तेंदुलकर की जगह सिमरजीत सिंह को अपनी टीम से जोड़ा है। ’’ इसमें कहा गया है, ‘‘दायें हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत ने आईपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। ’

Open in app