IPL 2021: अबू धाबी पहुंचे क्रुणाल और हार्दिक पांड्या, मुंबई इंडियंस से जुड़े, 19 सितंबर को सीएसके से टक्कर, जानें एमआई ने क्या किया ट्वीट

IPL 2021: कोविड-19 संक्रमण के कई मामले आने के बाद मई में टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 26, 2021 16:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देटूर्नामेंट के बहाल होने पर 27 दिनों में 31 मुकाबले खेले जाएंगे।दुबई में 13, शारजाह में 10 और अबु धाबी में आठ मुकाबले होंगे।फाइनल 15 अक्तूबर को दुबई में खेला जाएगा।

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग संयुक्त अरब अमीरात में होगी। 19 सितंबर को दुबई में गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा।

इस बीच मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल और हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण से पहले अबू धाबी में फ्रेंचाइजी टीम कैंप में शामिल हो गए हैं। मुंबई इंडियंस 19 सितंबर को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2021 अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करेगी।

पांच बार की चैंपियन वर्तमान में सात मैचों में चार जीत और तीन हार सहित आठ अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियन ने सोशल मीडिया पर पांड्या बंधुओं की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हमारे पांड्या बंधु आ गए (हमारे पांड्या भाई आ गए हैं)।"

मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो साझा किया। क्रुणाल ने कहा, "हां, हमारे पास पिछली बार की अच्छी यादें हैं। हम चैंपियन थे। इसलिए मुझे लगता है कि बस यही है। दूसरा चरण अब शुरू होगा।" "बहुत अच्छा। हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। हम जानते हैं कि यह वही दिनचर्या होगी जो हमने पिछली बार की थी। हम एक महान सीजन की उम्मीद करते हैं और जीतने की उम्मीद करते हैं। उम्मीद नहीं है।

हार्दिक पांड्या का भारत में आईपीएल 2021 के पहले हाफ में खराब प्रदर्शन रहा। उन्होंने सात मैचों में 118.18 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 8.66 के औसत से सिर्फ 52 रन बनाए और एक भी गेंद नहीं फेंकी। क्रुणाल पंड्या ने सात मैचों में  131.57 के स्ट्राइक रेट के साथ 16.66 के औसत से 100 रन बनाए। उन्होंने 7.52 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट चटकाए

सात दिन दो मुकाबले होंगे जिसमें से पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजकर 30 मिनट से और दूसरा शाम सात बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।’’ अंतिम लीग मैच बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आठ अक्तूबर को होगा। पहला क्वालीफायर 10 अक्तूबर को दुबई में होगा जबकि एलिमिनेटर 11 अक्तूबर को शारजाह में खेला जाएगा। दूसरा क्वालीफायर 13 अक्तूबर को शारजाह में ही होगा। 

टॅग्स :मुंबई इंडियंसदुबईबीसीसीआईआईपीएल 2021हार्दिक पंड्याक्रुणाल पंड्या
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या