IPL 2021 Orange Cap: पहले नंबर पर केएल राहुल, चेन्नई सुपर किंग्स के रुतुराज गायकवाड़ शीर्ष दो में, विराट, रोहित और धोनी बाहर

IPL 2021 Orange Cap: केएल राहुल ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को पछाड़कर ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2021 20:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के मैच में 83 रन के आंकड़े तक पहुंचने के बाद गायकवाड़ शीर्ष पर पहुंच गए थे।राहुल ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टूर्नामेंट में अब तक 12 पारियों में 462 रन बनाए हैं। 

IPL 2021 Orange Cap: इंडियन प्रीमियर लीग में एक सीजन के अंत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दी जाती है। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान केएल राहुल ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को पछाड़कर ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया।

अबू धाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 के मैच में 83 रन के आंकड़े तक पहुंचने के बाद गायकवाड़ शीर्ष पर पहुंच गए थे। हालांकि, राहुल ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने टूर्नामेंट में अब तक 12 पारियों में 462 रन बनाए हैं। सैमसन ने अबू धाबी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी 28 रनों की पारी के साथ 12 पारियों में 479 रन बनाए हैं।

आईपीएल 2021 में टॉप-5 रन बनाने वाले खिलाड़ी...

पोजिशन        प्लेयर        मैच        रन

1       केएल राहुल (पंजाब किंग्स) 13 511*

2      रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स) 12 508

3    संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स) 12 479

4    शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल) 12 462

5   फाफ डु प्लेसिस (चेन्नई सुपर किंग्स) 12 460

टॅग्स :आईपीएल 2021IPLपंजाब किंग्सकेएल राहुलसंजू सैमसनशिखर धवन
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या