IPL 2021: आईपीएल इतिहास, पावर प्ले में एक भी चौका या छक्का नहीं, 2009, 2011 के बाद 2021...

IPL 2021: दिल्ली की पारी में अय्यर ने 32 गेंद में एक चौके और दो छक्के की मदद से 43 जबकि हेटमायर ने 16 गेंद में पांच चौकों की मदद से 28 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 25, 2021 8:11 PM

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के लिये मुस्ताफिजुर रहमान और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिये।एनरिच नोर्जे ने दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल को चलता किया।संजू सैमसन ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लेकर 39 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

IPL 2021: कप्तान संजू सैमसन की 53 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी भी राजस्थान रॉयल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 33 रन की हार से बचाने के लिए काफी साबित नहीं हुई।

आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब पावर प्ले में एक भी चौका या छक्का नहीं लगा हो। इससे पहले 2009 में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में ऐसा हुआ है।

इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल तालिका में शीर्ष पर पहुंचने के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की करने के करीब पहुंच गयी। टीम के नाम 10 मैचों में 16 अंक है। राजस्थान की टीम इस मुकाबले के बाद पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गयी। उसके नौ मैच में आठ अंक है।

दिल्ली ने श्रेयस अय्यर की 43 और शिमरोन हेटमायर की ताबड़तोड़ 28 रन की पारी के दम पर छह विकेट पर 154 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन पर रोक दिया। सैमसन ने 53 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा। दिल्ली के लिए एनरिच नोर्जे ने चार ओवर में महज 18 रन देकर दो विकेट लिये।

दिल्ली की इस जीत का श्रेय उनके गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने पावर प्ले में राजस्थान को एक भी बाउंड्री लगाने का मौका नहीं दिया। राजस्थान की टीम शुरुआती छह ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 21 रन ही बना सकी।

पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आये अश्विन (20 रन पर एक विकेट) ने डेविड मिलर (सात रन) को आउट किया। अश्विन की फ्लाइटेड गेंद पर मिलर आगे निकले और पंत ने गिल्लियां बिखेर दी। टी20 क्रिकेट में यह अश्विन का 250वां शिकार था। इस मामले में पीयूष चावला और अमित मिश्रा सबसे सफल भारतीय गेंदबाज है। उन दोनों के नाम एक समान 262 विकेट है।

टॅग्स :आईपीएल 2021दिल्ली कैपिटल्सराजस्थान रॉयल्ससंजू सैमसनIPLIPL 2020
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या