IPL 2021: पंत की टीम नंबर दो पर, मुंबई इंडियन्स को चार विकेट से हराया, मुंबई के खिलाफ पिछले पांच मैचों में दिल्ली को पहली जीत

IPL 2021: मुंबई इंडियन्स को चार विकेट से हराकर तालिका में शीर्ष दो अपनी जगह पक्की कर ली।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2021 19:52 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाये। अक्षर ने चार ओवर में 21 रन जबकि आवेश ने इतने ओवर में ही 15 रन देकर तीन-तीन विकेट लिये।एनरिच नोर्किया भी किफायती रहे उन्होंने चार ओवर में 19 रन खर्च कर एक विकेट लिया।

IPL 2021: आवेश खान और अक्षर पटेल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर (नाबाद 33) और रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 20) की समझदारी भरी साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी राह और मुश्किल कर दी।

इस जीत से दिल्ली की टीम ने तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है जबकि मुंबई इंडियन्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैचों में बेहतर परिणाम हासिल करना होगा। अय्यर और अश्विन ने बल्लेबाजों के लिए मुश्किल परिस्थितियों में सातवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम को सफलता दिलायी।

अश्विन के छक्का लगाकर पिछले मुंबई के खिलाफ पिछले पांच मैचों में दिल्ली को पहली जीत दिलायी। दिल्ली की टीम ने मुंबई को आठ विकेट पर 129 रन पर रोकने के बाद पांच गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आवेश खान और अक्षर पटेल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को आठ विकेट पर 129 रन पर रोक दिया था। अक्षर ने चार ओवर में 21 रन जबकि आवेश ने इतने ओवर में ही 15 रन देकर तीन-तीन विकेट लिये।

एनरिच नोर्किया भी किफायती रहे उन्होंने चार ओवर में 19 रन खर्च कर एक विकेट लिया। मुंबई के लिए सिर्फ सूर्यकुमार यादव ही लय में बल्लेबाजी कर सके। उन्होंने 26 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाये। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए शिखर धवन (08) और पृथ्वी साव (06) अच्छी शुरुआत दिलाने में विफल रहे। धवन (08) ने दूसरे ओवर में जयंत यादव के खिलाफ छक्का जड़ा लेकिन फिर पोलार्ड के सीधे थ्रो पर वह रन आउट हो गये। कृणाल पंड्या ने इसके बाद साव को पगबाधा कर मुंबई को दूसरी सफलता दिलायी।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत इसी ओवर में छक्का जड़कर अपना खाता खोला। स्टीव स्मिथ (09) ने भी जसप्रीत बुमराह पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर किये ही थे कि नाथन कूल्टर नील ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया। विकेटों के पतझड़ का हालांकि पंत की पारी पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

उन्होंने कूल्टर नील और बुमराह के खिलाफ शानदार चौके लगाये जिससे छह ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 46 रन हो गया। जयंत ने नौवें ओवर में पंत को हार्दिक पंड्या के हाथों कराकर 22 गेंद में 26 रन की उनकी पारी को खत्म किया। श्रेयस अय्यर एक छोर पर संभल कर खेल रहे थे तो वही बोल्ट ने अक्षर पटेल (09) और फिर बुमराह ने शिमरोन हेटमायर को आउट कर मैच पर मुंबई की पकड़ बना दी।

टॅग्स :आईपीएल 2021दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसरोहित शर्माऋषभ पंत
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या