IPL 2021: एमएस धोनी ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी, मुंबई इंडियन्स को झटका, नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, देखें प्लेइंग इलेवन

IPL 2021: चेन्नई ने लय हासिल कर ली है। उसके सात मैच में पांच जीत से 10 अंक हैं। उसके युवा खिलाड़ियों रुतुराज गायकवाड़ और सैम करेन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 19, 2021 19:20 IST

Open in App
ठळक मुद्दे इमरान ताहिर, मोईन अली और रविंद्र जडेजा ने भी प्रभाव छोड़ा।मोईन और जडेजा ने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के भी लय में लौटने की उम्मीद कर रही होगी।

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा आज के मैच में नहीं खेलेंगे। भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण आईपीएल को मई में बीच में ही स्थगित करना पड़ा था।

मुंबई इंडियन्स के नियमित कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी गैरमौजूदगी में कीरोन पोलार्ड टीम की कमान संभाल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) वर्तमान में सात मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस (एमआई) चार जीत के साथ चौथे स्थान पर है।

पिछली बार दोनों टीमों का आमना-सामना मई में अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ था, जहां कीरोन पोलार्ड की 34 गेंदों में 87 * की शानदार पारी ने पांच बार के चैंपियन को चार विकेट से जीत दिलाई थी।मुंबई इंडियंस (MI) को चेन्नई के बीच 31 मैच हुआ है, जिसमें मुंबई 19-12 से आगे है। मुंबई का दुबई में आठ मैचों में 3-5 का रिकॉर्ड है और उनकी तीनों जीत 2020 सीजन में हुई। कीरोन पोलार्ड मुंबई के लिए कप्तानी कर रहे हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी ट्राफी उठाने का अपना सपना पूरा करने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आईपीएल का पहला खिताब दिलाना चाहेंगे। पिछले साल का उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स भी अपने पहले खिताब की तलाश में है। वह अभी अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके अलावा चेन्नई, बेंगलोर और पांच बार का चैंपियन मुंबई इंडियन्स शीर्ष चार में शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

क्विंटन डी कॉक, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सौरभ तिवारी, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):

फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड

टॅग्स :आईपीएल 2021मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनीरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या