IPL 2021: KKR की जीत बाद भी मुंबई इंडियंस के पास प्ले ऑफ में जाने का है मौका, लेकिन...

आज मुंबई इंडियस का मुकाबला सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है। अगर मुंबई इंडियंस हैदराबाद को बड़े अंतर से हरा पाती है तो मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ में अपनी जगह बना सकती है।

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2021 08:16 IST2021-10-08T08:16:40+5:302021-10-08T08:16:40+5:30

IPL 2021 mi to set record victory against Hyderabad for playOffs | IPL 2021: KKR की जीत बाद भी मुंबई इंडियंस के पास प्ले ऑफ में जाने का है मौका, लेकिन...

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स

Highlightsआज मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स को 171 रनों के भारी अंतर से हराना होगा।प्वाइंट टेबल पर मुंबई इंडियंस 12 अंक के साथ छठवें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत ने मुंबई इंडियंस की प्ले ऑफ में जाने की राह को मुश्किल कर दिया है। आईपीएल के 14वें सीजन में गुरुवार को हुए केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को बड़े अंतर से हराकर प्ले ऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान के खिलाफ़ 86 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। 

प्ले ऑफ के लिए चौथे नंबर पर पहुंची केकेआर

प्वाइंट टेबल पर टॉप चार टीमें ही प्ले ऑफ खेलेंगी। प्ले ऑफ में दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी पहले ही पहुंच चुकी हैं। लेकिन आखिरी टीम का अभी पहुंचना फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट टेबल पर तो चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। लेकिन अभी प्ले ऑफ में उसका आना बाकि है। कोलकाता नाइट राइडर्स के अभी 14 प्वाइंट्स हैं। राजस्थान के खिलाफ बड़े रनों से जीत के साथ उसका रनरेट भी +0.587 अच्छा है। 

मुंबई इंडियंस के पास है आखिरी मौका

मुंबई इंडियंस के पास प्ले ऑफ में जाने का आखिरी मौका है। लेकिन यह मौका आसान नहीं है। दरअसल शुक्रवार को मुंबई इंडियस का मुकाबला सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ होना है। अगर मुंबई इंडियंस हैदराबाद को बड़े अंतर से हरा पाती है तो मुंबई इंडियंस प्ले ऑफ में अपनी जगह बना सकती है। लेकिन इसके लिए मुंबई इंडियंस को सनराइजर्स को 171 रनों के भारी अंतर से हराना होगा। तब जाकर वह प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो सकती है।

प्वाइंट टेबल पर MI की स्थिति

प्वाइंट टेबल पर मुंबई इंडियंस के इस समय 12 अंक हैं और नेट रनरेट -0.048 है। अपने 13 मुकाबलों में 6 जीत के साथ एमआई टेबल पर छठवें पायदान पर बनी हुई है। ऐसे में अब उसके पास प्लेआफ में जगह बनाने का एक मात्र मौका ये है कि उसे सनराइजर्स के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जो कि संभव तो है लेकिन आसान नहीं है।

Open in app