IPL 2021: जसप्रीत बुमराह ने शेयर की तस्वीर, साथ हैं संजना गणेशन, लिखी दिल जीतने वाली बात

IPL 2021: बुमराह और संजना ने बेहद निजी कार्यक्रम में शादी की, जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीब दोस्त शामिल हुए थे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 15, 2021 07:54 PM2021-04-15T19:54:52+5:302021-04-15T19:56:21+5:30

IPL 2021 Jasprit Bumrah Wishes Wife Sanjana Ganesan On One-Month Wedding Anniversary my best friend | IPL 2021: जसप्रीत बुमराह ने शेयर की तस्वीर, साथ हैं संजना गणेशन, लिखी दिल जीतने वाली बात

कुछ समय से क्रिकेट, बैडमिंटन और फुटबॉल समेत कई खेलों की प्रस्तोता रही हैं। (फोटो- बुमराह सोशम मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsबुमराह ने पिछले माह भारतीय क्रिकेट बोर्ड से निजी कारणों से छुट्टी मांगी थी।बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा हैं।संजना 2014 में मिस इंडिया के फाइनल में पहुंची थीं।

IPL 2021: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेल प्रस्तोता संजना गणेशन के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध गए थे। बुमराह ने ट्वीट कर तस्वीरें साझा की।

जसप्रीत बुमराह ने बताया है कि उनका एक महीना किस तरह बीता है। जसप्रीत बुमराह ने कैप्शन में लिखा है, 'प्यार, हंसी मजाक, लंबी बातचीत और शांति भरा एक महीना। अपनी बेस्ट फ्रेंड से शादी के एक महीने बाद।' बुमराह और संजना गणेशन की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

बुमराह वर्तमान में मुंबई इंडियंस टीम के साथ चेन्नई में हैं। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है।’’ इस 27 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ प्रेम ने हमें आगे बढ़ाया, हम एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। आज का दिन हमारी जिंदगी की सबसे खुशी के दिनों में से एक है। हम अपनी शादी की खबर और अपनी खुशी आपके साथ साझा कर रहे हैं।’’

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शादी के ब्रेक के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण की तैयारियों के लिये ट्रेनिंग में जुट गये हैं। बुमराह इस समय सात दिन के अनिवार्य पृथकवास में हैं। उन्हें अपनी टीम के होटल में वजन उठाते हुए देखा गया और ये फोटो उन्होंने खुद ट्विटर पर अपलोड की हैं।

उन्होंने साथ ही लिखा, ‘‘पृथकवास में हूं और यह वजन उठाने की ट्रेनिंग कर रहा हूं। ’’ सत्ताईस साल के बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के अलावा सफेद गेंद की श्रृंखला में नहीं खेल पाये थे क्योंकि उन्होंने अपनी शादी (15 मार्च) के लिये छुट्टी ली थी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारत के सीमित ओवर के उप कप्तान रोहित शर्मा, आल राउंडर हार्दिक पंड्या, उनके भाई कृणाल पंड्या और सूर्यकुमार यादव सोमवार को टीम होटल में इकट्ठे हुए। ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिये राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे।

Open in app