IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स से हारे महेंद्र सिंह धोनी, बोले-गेंदबाजों ने सुपर काम किया, ऋषभ पंत ने कहा-जन्मदिन पर शानदार तोहफा मिला

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराकर आईपीएल की अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2021 18:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देहेटमायेर 18 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे।दिल्ली के गेंदबाजों ने चेन्नई को पांच विकेट पर 136 रन पर रोक दिया।चेन्नई के लिये अंबाती रायुडू ने 43 गेंद में नाबाद 55 रन बनाए।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के हाथों आईपीएल के रोमांचक मैच में तीन विकेट से हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गेंदबाजों के प्रयासों को सराहा जिन्होंने कम स्कोर वाले मैच को आखिरी ओवर तक खिंच दिया।

जीत के लिये 137 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने दो गेंद बाकी रहते तीन विकेट से जीत दर्ज की। धोनी ने हार के बाद कहा ,‘‘ हमें 150 रन के करीब बनाना चाहिये थे लेकिन विकेट गिरते गए । इसके बाद गेंदबाजों ने मैच में बनाये रखा। यह सपाट विकेट नहीं था जिस पर अपने शॉट खेले जा सकें।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि इस पिच पर लंबे गेंदबाजों को कद का फायदा मिल रहा है। गेंदबाजों का प्रयास अच्छा था लेकिन पहले छह ओवर में फालतू रन नहीं देना भी जरूरी था।’’ उधर अपना जन्मदिन मना रहे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा ,‘‘जन्मदिन का क्या शानदार तोहफा मिला लेकिन जीत आसान नहीं रही।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पृथ्वी ने अच्छी शुरुआत की और शिखर ने उम्दा बल्लेबाजी की। बायें और दाहिने संयोजन के लिये अश्विन को छठे नंबर पर भेजा गया था ।’’ इस जीत के बाद अंकतालिका में चेन्नई को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचने के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘यह बड़ी जीत थी। हम शीर्ष दो में रहना चाहते थे।’’ 

टॅग्स :आईपीएल 2021चेन्नई सुपर किंग्सदिल्ली कैपिटल्सऋषभ पंतएमएस धोनी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या