IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को राहत, आलराउंडर अक्षर पटेल कोविड से उबरे, टीम से जुड़े

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया था। वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ 28 मार्च 2021 को मुंबई में टीम होटल में पहुंचे थे।

By भाषा | Updated: April 23, 2021 14:04 IST2021-04-23T14:00:41+5:302021-04-23T14:04:35+5:30

IPL 2021 Delhi Capitals all-rounder Akshar Patel recovers from covid joins team rishab pant | IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को राहत, आलराउंडर अक्षर पटेल कोविड से उबरे, टीम से जुड़े

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया था।

Highlights वह आईपीएल में खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं जिनका परीक्षण पॉजिटिव आया है।उनसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के नितीश राणा की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।चेन्नई सुपर किंग्स की मीडिया टीम में एक सदस्य का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और भारत के आलराउंडर अक्षर पटेल कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के कारण मुंबई के एक अस्पताल में लगभग तीन सप्ताह बिताने के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम से जुड़ गये हैं।

यह 27 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 28 मार्च को मुंबई में दिल्ली की टीम से जुड़ा था। वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ जैव सुरक्षित वातावरण में आये थे लेकिन तीन अप्रैल को उनका परीक्षण पॉजीटिव पाया गया था। उनमें हल्के लक्षण दिखायी दिये थे जिसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा सुविधा में भेज दिया गया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने पटेल के टीम से जुड़ने का वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बापू (अक्षर पटेल) के दिल्ली कैपिटल्स शिविर में वापसी पर सभी के चेहरों पर मुस्कान तैर गयी।’’ पटेल ने वीडियो में कहा, ‘‘आदमी देख के ही तो मुझे मजा आ रहा है।’’

पटेल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर के देवदत्त पडिक्कल के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे खिलाड़ी थे। अक्षर की अनुपस्थिति में दिल्ली ने मुंबई के शम्स मुलानी को अपनी टीम से जोड़ा था। 

Open in app