IPL 2021: कोई मैच नहीं खेला, फिर भी बन गए चैंपियन, चेतेश्वर पुजारा के पास आईपीएल ट्रॉफी, ट्विटर पर विराट कोहली को किया ट्रोल

IPL 2021:चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 16, 2021 18:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देचेतेश्वर पुजारा को आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था।पुजारा ने ट्राफी के साथ फोटो शेयर किया। पुजारा को सीएसके ने 50 लाख में खरीदा था।

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर अपना चौथा IPL खिताब जीता। चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया। अब तक खेले गए 12 सीजन में आईपीएल का खिताब है। 

भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। पुजारा ने ट्राफी के साथ फोटो शेयर किया। पुजारा को सीएसके ने 50 लाख में खरीदा था, लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का हाथ अभी तक आईपीएल ट्राफी से खाली है। ट्विटर पर लोगों ने खूब मजे लिए।

सीएसके ने अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लोगों ने लपेट दिया। एक बार फिर आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए आईपीएल ट्रॉफी जीतने में विफल रहे। विराट 2013 से पूर्णकालिक कप्तान के रूप में आरसीबी का नेतृत्व कर रहे हैं। अपने कार्यकाल में वह एक भी खिताब जीतने में नाकाम रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब लीग के इतिहास में अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता है और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक आईपीएल खिताब जीतने वाली टीमों की सूची में मुंबई इंडियंस (एमआई) के बाद दूसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस अब तक 5 आईपीएल खिताब जीत चुकी है। सीएसके के अन्य 3 खिताब 2010, 2011 और 2018 में एमएस धोनी की कप्तानी में आए।

टॅग्स :आईपीएल 2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्सचेतेश्वर पुजाराविराट कोहलीएमएस धोनी
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या