IPL 2020, MI vs DC: दिल्ली के खिलाफ 'खास जर्सी' में उतरे रोहित शर्मा, जानिए इसके पीछे की वजह

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 27वां मैच खेला जा रहा है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 11, 2020 22:51 IST2020-10-11T20:14:25+5:302020-10-11T22:51:12+5:30

IPL 2020, Mumbai Indians vs Delhi Capitals: Rohit Sharma gets special jersey number on 150th appearance for Mumbai Indians | IPL 2020, MI vs DC: दिल्ली के खिलाफ 'खास जर्सी' में उतरे रोहित शर्मा, जानिए इसके पीछे की वजह

IPL 2020, MI vs DC: दिल्ली के खिलाफ 'खास जर्सी' में उतरे रोहित शर्मा, जानिए इसके पीछे की वजह

Highlightsदिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन का 27वां मैच।मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में 150वां मैच खेल रहे रोहित शर्मा।दिल्ली के खिलाफ खास जर्सी में खेल रहे रोहित।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2020 के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा खास जर्सी में नजर आए। इस जर्सी का नंबर 150 था, जिसके पीछे की वजह ये थी कि रोहित आज मुंबई के लिए अपना 150वां मैच खेल रहे हैं।

रोहित शर्मा से पहले किरोन पोलार्ड भी ये मुकाम हासिल कर चुके हैं। मुंबई इंडियंस में रोहत और पोलार्ड ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस टीम के लिए 150 आईपीएल मैच खेले हों।

रोहित शर्मा की इस जर्सी की तस्वीर खुद मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर साझा की है।

साथ ही उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के ऑफिशियल अकाउंट से मुंबई के लिए 150वां मैच खेलने पर बधाई भी दी गई है।

दोनों टीमों ने किए ये बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स ने चोटिल ऋषभ पंत की जगह एलेक्स कैरी को शामिल किया जिससे उन्हें एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर करना पड़ा और शिमरॉन हेटमायेर के स्थान पर अजिंक्य रहाणे को अंतिम एकादश में जगह मिली। मुंबई इंडियंस ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे।

Open in app