IPL 2020, MI vs DC Final, Playing XI: फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा कदम, मुंबई ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 10, 2020 19:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देखिताबी मुकाबले में मुंबई की भिड़ंत दिल्ली से।दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी।दिल्ली के पास पहली बार ट्रॉफी जीतने का मौका।

IPL 2020, MI vs DC Final, Playing XI: आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

दिल्ली की टीम में नहीं कोई बदलाव

दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फिट हैं और उन्हें अंतिम एकादश में बनाए रखा गया है। वह पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव करके स्पिनर राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को अंतिम एकादश में रखा है।

मुंबई के पास 5वीं बार खिताब जीतने का मौका

मुंबई के पास 5वीं, जबकि दिल्ली के पास पहली बार इस खिताब को जीतने को मौका है, जिसके लिए ये दोनों ही टीमें अपना सब कुछ झोंक देंगी।

यहां देखें टॉस-

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास एक साथ 3 रिकॉर्ड तोड़ने का 'गोल्डन चांस' है। इसके साथ ही वह विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खास सूची में भी शामिल हो जाएंगे।

यहां जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: मार्कस स्टोइनिस, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, प्रवीण दुबे, एनरिच नॉर्त्जे।

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसरोहित शर्मादिल्ली कैपिटल्सश्रेयस अय्यरIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या