IPL Auction 2020: कौन रहे अब तक के सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी, यहां देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल-2020 के लिए कुल 332 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां दांव खेलेंगी। इन 332 खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाड़ियों में चुना गया है, जिसमें से 186 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 143 विदेशी।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 19, 2019 08:07 IST

Open in App

इंडियन प्रीमियर लीग- 2020 के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। सभी ये जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि इस बार का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन रहेगा?

खैर इस सवाल का जवाब भविष्य के गर्भ में है, लेकिन इतिहास को खंगालें तो हम साल-दर-साल अब तक के 12 सीजन में सबसे महंगे खिलाड़ी की लिस्ट आपके लिए निकालकर लाए हैं, तो जानिए ये रोचक आंकड़ा...

आईपीएल में अब तक साल दर साल सबसे महंगे बिके खिलाड़ी

साल 2008- महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)- $1.5 मिलियन

साल 2009- केविन पीटरसन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (चेन्नई सुपर किंग्स)- $1.55 मिलियन

साल 2010- शेन बॉन्ड (कोलकाता नाइट राइडर्स), कीरोन पोलार्ड- (मुंबई इंडियंस)- $0.75 मिलियन

साल 2011- गौतम गंभीर- (कोलकाता नाइट राइडर्स) - $2.4 मिलियन

साल 2012- रवींद्र जडेजा- चेन्नई सुपर किंग्स- $2 मिलियन

साल 2013- ग्लेन मैक्सवेल, (मुंबई इंडियंस) - $1 मिलियन

साल 2014- युवराज सिंह, (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - ₹14 करोड़

साल 2015- युवराज सिंह, (दिल्ली डेयरडेविल्स) - ₹16 करोड़

साल 2016- शेन वॉटसन, (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - ₹9.5 करोड़

साल 2017- बेन स्टोक्स, (राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स) - ₹14.5 करोड़

साल 2018- बेन स्टोक्स, (राजस्थान रॉयल्स) - ₹12.5 करोड़

साल 2019- जयदेव उनादकट (राजस्थान रॉयल्स), वरुण चक्रवर्ती (किंग्स इलेवन पंजाब)- ₹8.4 करोड़

आईपीएल-2020 के लिए कुल 332 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां दांव खेलेंगी। इन 332 खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाड़ियों में चुना गया है, जिसमें से 186 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 143 विदेशी। तीन खिलाड़ी एसोसिएट सदस्यों के हैं। अगर फ्रेंचाइजियों के पास मौजूद रकम की बात करें तो किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स मोटी रकम लेकर नीलामी में जा रही हैं।

फ्रेंचाइजी के पास राशि : 

चेन्नई सुपरकिंग्स : 14.60 करोड़ रुपये 

दिल्ली कैपिटल्स : 27.85 करोड़ रुपये 

किंग्स इलेवन पंजाब : 42.70 करोड़ रुपये 

कोलकाता नाइटराइडर्स : 35.65 करोड़ रुपये 

मुंबई इंडियंस : 13.05 करोड़ रुपये 

राजस्थान रॉयल्स : 28.90 करोड़ रुपये 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : 27.90 करोड़ रुपये 

सनराइजर्स हैदराबाद : 17 करोड़ रुपये।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)कोलकाता नाइट राइडर्सदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सकिंग्स इलेवन पंजाबसनराइज़र्स हैदराबादचेन्नई सुपर किंग्स2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या