IPL 2020: खिलाड़ी मांग रहे जर्सी, महेंद्र सिंह धोनी बोले- उन्हें लगता है कि मैं अब रिटायर हो रहा हूं

आईपीएल 2020 के अपने आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने साफ कर दिया कि वह अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 2, 2020 15:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल करियर में 204 मैच खेल चुके धोनी।अभी नहीं ले रहे आईपीएल से संन्यास।जर्सी देने को लेकर धोनी ने दिया बयान।

चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 9 विकेट से जीत के साथ इस सीजन अपने अभियान का अंत किया। टॉस के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसी बात कही, जिसने सभी फैंस को बड़ी राहत दी।

ये मेरा आखिरी मैच नहीं: धोनी

दरअसल टॉस के दौरान जब डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा गया कि क्या वह आईपीएल में चेन्नई की ओर से आखिरी मैच खेल रहे हैं? तो माही ने कहा, 'निश्चित रूप से ऐसा नहीं है।'

खिलाड़ियों को लग रहा रिटायरमेंट लेने वाले हैं धोनी

इसके बाद मैच प्रजेंटेशन के दौरान हर्षा भोगले ने कहा, "यह देखकर अच्छा लग रहा है कि आपके पास कुछ जर्सियां बची हैं। हर कोई आपसे जर्सी लेना चाहता है।"

इसके जवाब में धोनी ने कहा, "शायद उन्हें लग रहा है कि मैं अब रिटायर हो रहा हूं। मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं और वे सोच रहे हैं कि मैं आईपीएल से भी रिटायर हो रहा हूं।"

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन

महेंद्र सिंह धोनी अब तक 204 आईपीएल मैचों में 69 बार नाबाद रहते हुए 4632 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 23 अर्धशतक जड़े हैं। माही ने इस लीग में 216 छक्के और 313 चौके जड़े हैं, जबकि विकेट के पीछे वह 113 कैच और 39 स्टंपिंग कर चुके हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 आईपीएल खिताब जीते हैं।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)चेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनीकिंग्स इलेवन पंजाबहर्षा भोगले

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या