IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: हार्दिक पंड्या-किरोन पोलार्ड की तूफानी बल्लेबाजी, मुंबई ने दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

IPL 2020, KXIP vs MI: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 192 रन का टारगेट दिया और...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 1, 2020 23:30 IST2020-10-01T18:27:23+5:302020-10-01T23:30:04+5:30

IPL 2020, Kings XI Punjab vs Mumbai Indians, 13th Match, Live Score Updates: | IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: हार्दिक पंड्या-किरोन पोलार्ड की तूफानी बल्लेबाजी, मुंबई ने दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

IPL 2020, KXIP vs MI:

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा सीजन का 13वां मैच।रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक, मुंबई ने बनाए 191 रन।मुंबई ने 48 रनों से जीता सीजन का दूसरा मैच।

IPL 2020, KXIP vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का 13वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई ने 48 रन से जीत दर्ज की। ये इस सीजन मुंबई इंडियंस की दूसरी जीत रही।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 191 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सका।

मुंबई की खराब शुरुआत, पांचवीं गेंद पर लगा झटका

पहले बैटिंग करते हुए मुंबई को पांचवीं गेंद पर क्विंट डी कॉक (0) के रूप में झटका लगा। इसके बाद सूर्यकुमार यादव भी चलते बने। आलम ये रहा कि टीम ने अपने 2 विकेट महज 21 रन पर ही गंवा दिए थे।

रोहित शर्मा ने खेली कप्तान पारी, ठोका अर्धशतक

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संभाल लिया। दोनों के बीच 56 गेंदों में 62 रन की साझेदारी हुई। किशन 32 गेंदों में 2 बाउंड्री की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों के साथ 70 रन की पारी खेली। 

किरोन पोलार्ड-हार्दिक पंड्या के बीच तेजतर्रार साझेदारी, पंजाब को विशाल टारगेट

रोहित शर्मा जब आउट हुए उस वक्त तक मुंबई ने 16.1 ओवर में 124 रन बना लिए थे। इसके बाद किरोन पोलार्ड ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया। दोनों के बीच महज 23 गेंदों में 67 रन की अटूट साझेदारी हुई।

हार्दिक पंड्या ने 11 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 30, जबकि पोलार्ड ने 20 बॉल में 4 छक्कों और 3 चौकों के दम पर नाबाद 47 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से शेल्डन कॉट्रेल, मोहम्मद शमी और कृष्णप्पा गौतम को 1-1 सफलता हाथ लगी।

सलामी बल्लेबाजों ने पंजाब के लिए जोड़े 38 रन

टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। अग्रवाल (25) के आउट होने के कुछ देर बाद ही राहुल (17) भी चलते बने। आलम ये रहा कि टीम ने अपने 3 विकेट महज 60 रन पर गंवा दिए।

पंजाब की बल्लेबाजी विफल, मुंबई ने जीता मैच

इसके बाद निकोलस पूरन ने ग्लेन मैक्वेल के साथ चौथे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। पूरन 27 गेंदों में 5 बाउंड्री की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए।

इनके अलावा गौतम ने 13 बॉल में 22 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई की तरफ से जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर ने 2-2 शिकार किए, जबकि ट्रेंट बोल्ड और क्रुणाल पंड्या को 1-1 विकेट हाथ लगा।

टीमें इस प्रकार हैं : 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणा पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, नायर, जेम्स नीशम, सरफराज खान, कृष्णप्पा गौथम, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉट्रेल, रवि बिश्नोई।

01 Oct, 20 : 11:24 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: मुंबई ने जीता सीजन का दूसरा मैच

मुंबई इंडियंस ने सीजन का दूसरा मैच जीत लिया है। पंजाब को इस टीम ने 48 रन से शिकस्त दी।

01 Oct, 20 : 11:15 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: 2 ओवर शेष, जीत के करीब मुंबई

जेम्स पैटिनसन अपने आखिरी ओवर में। पहली पर सरफराज आउट। बिश्नोई बल्लेबाजी के लिए आए और अपनी पहली गेंद डॉट खेल गए। अगली गेंद पर बिश्नोई ने सिंगल के साथ अपना खाता खोला।  KXIP 123/7 (18)

 

01 Oct, 20 : 10:57 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: पंजाब को पांचवां झटका, मैक्सवेल लौटे पवेलियन

राहुल चाहर ने अपने आखिरी ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया। इसी के साथ मुंबई को पांचवीं सफलता हाथ लगी।  मैक्सवेल 18 गेंदों में एक भी बाउंड्री नहीं लगा सके। KXIP 109/5 (15)

01 Oct, 20 : 10:49 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता

13.2 ओवर में मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जेम्स पैटिनसन ने निकोलस पूरन को आउट किया। पूरन 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। KXIP 105/4 (14)

 

01 Oct, 20 : 10:39 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: दबाव में पंजाब, जीत के लिए 98 रन की दरकार

मुंबई को जीत के लिए 8 ओवरों में 98 रन की दरकार है। मैक्सवेल और पूरन के बीच 34 रन की साझेदारी हो चुकी है। पंजाब की टीम इस वक्त दबाव में है।

01 Oct, 20 : 10:12 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: मुंबई की मैच में पकड़

पंजाब ने 7 ओवरों में 2 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन 3, जबकि राहुल 16 रन बना चुके हैं। पंजाब को यहां से जीत के लिए 147 रन की दरकार है।

01 Oct, 20 : 10:00 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: पंजाब को पहला झटका

पंजाब को मयंक अग्रवाल के रूप में पहला झटका लगा। अग्रवाल 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए करुण नायर आ चुके हैं। KXIP 38/1 (5) 

01 Oct, 20 : 09:41 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: लक्ष्य का पीछा करने उतरा पंजाब

पंजाब की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। पहली गेंद पर सिंगल के साथ राहुल ने टीम का खाता खोला। अगली गेंद पर अग्रवाल ने चौका जड़ा। लास्ट बॉल पर राहुल ने चौका जड़ा। KXIP 12/0 (1)

01 Oct, 20 : 09:32 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: पंजाब को मिला विशाल टारगेट

हार्दिक पंड्या और किरोन पोलार्ड की जोड़ी ने महज 23 गेंदों में 67 रन ठोके। इसी के साथ मुंबई ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 191 रन बनाए।

01 Oct, 20 : 09:07 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: रोहित शर्मा आउट

मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के रूप में चौथा झटका लगा। रोहित 45 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट। मोहम्मद शमी को पहली सफलता। रोहित के स्थान पर हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। MI 129/4 (17)

01 Oct, 20 : 08:53 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: कप्तान रोहित शर्मा का छक्के का अर्धशतक, 16वें ओवर से 22 रन

चौके के साथ रोहित ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसकी अगली गेंद पर चौका और चौथी और पांचवीं बॉल पर रोहित ने छक्के लगाए। इस ओवर से कुल 22 रन। मुंबई ने रनगति में तेजी दिखानी शुरू कर दी है। MI 124/3 (16)

01 Oct, 20 : 08:36 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: अर्धशतक की ओर रोहित

रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में 41 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित फिफ्टी से 9 रन दूर हैं। ईशान किशन के साथ उन्होंने 55 बॉल में 62 रन की साझेदारी कर ली है। MI 83/2 (13),  CRR: 6.38

01 Oct, 20 : 08:21 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: मुंबई की पारी के 10 ओवर पूरे

मुंबई की पारी के 10 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम ने अब तक 2 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 36 रन बना चुके हैं, जबकि किशन ने 14 रन जुटा लिए हैं। दोनों के बीच 37 गेंदों में 41 रन की साझेदारी हो चुकी है।

01 Oct, 20 : 08:02 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: पावर प्ले समाप्त, मुंबई दबाव में

मुंबई ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर सिर्फ 41 रन बनाए हैं। पंजाब ने दबदबा बना खा है। ईशान और रोहित के बीच तीसरे विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी हो चुकी है।

01 Oct, 20 : 07:49 PM

रोहित शर्मा बने आईपीएल करियर में 5 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज

इस मैच में दो रन बनाते ही रोहित शर्मा आईपीएल करियर के 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। उनसे पहले रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली (5430 रन) और चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से खेलने मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना (5368 रन) ने यह कारनामा किया है।

01 Oct, 20 : 07:38 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: पांचवीं बॉल पर लगा मुंबई इंडियंस को झटका

मुंबई की ओर से क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद शेल्डन कॉट्रेल के हाथों में। पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल पर डिकॉक लेग साइड की ओर खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड। सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। MI 0/1 (1)

01 Oct, 20 : 07:16 PM

दोनों टीमें

01 Oct, 20 : 07:13 PM

किंग्स इलेवन पंजाब:

लोकेश राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, नायर, जेम्स नीशम, सरफराज खान, कृष्णप्पा गौथम, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉट्रेल, रवि बिश्नोई।

01 Oct, 20 : 07:12 PM

मुंबई इंडियंस:

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणा पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

01 Oct, 20 : 07:04 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: पंजाब ने जीता टॉस

केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई ने टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

01 Oct, 20 : 06:59 PM

किंग्स इलेवन की खामियां और खूबियां

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल धांसू ओपनर हैं। टीम के पास मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल जैसे बल्लेबाज हैं, जिससे बैटिंग काफी मजबूत होती है। वहीं  कमजोर पक्ष पर नजर डालें, तो अपने दो मैचों में पंजाब बेहतर स्थिति में होने के बावजूद हारा है। इसके साथ ही गेंदबाज भी लय में नहीं हैं। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को छोड़कर कोई भी बॉलर पिछले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाया था।

01 Oct, 20 : 06:43 PM

IPL 2020, KXIP vs MI, Live Score Updates: मुंबई इंडियंस की खामियां और खूबियां

रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव के साथ ईशान किशन की मौजूदगी मुंबई को मजबूत बनाती है। इन्होंने पिछले मुकाबले में तूफानी पारी खेली थी। टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग काफी संतुलित है।
वहीं बात अगर कमजोर पक्ष की करें, तो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फॉर्म में नहीं हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। पिछला मुकाबला सुपर ओवर में गंवाने से खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित हुआ होगा।

Open in app