IPL 2021: लगातार 4 आईपीएल सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर बहुत पीछे

IPL 2021: केएल राहुल ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान IPL 2021 में 500 रनों का मील का पत्थर पूरा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2021 18:36 IST

Open in App
ठळक मुद्दे158.41 के स्ट्राइक रेट के साथ छह अर्धशतक बनाए थे।2019 में 14 मैचों में 53.90 की औसत से 593 रन बनाए।एक शतक और छह अर्द्धशतक शामिल हैं।

IPL 2021: पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार चार मौकों पर 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

राहुल ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच के दौरान IPL 2021 में 500 रनों का मील का पत्थर पूरा किया। राहुल ने पंजाब के लिए अपने पहले सीजन (2018) में 14 मैचों में 54.19 पर 659 रन बनाए और 158.41 के स्ट्राइक रेट के साथ छह अर्धशतक बनाए थे।

2019 में उन्होंने 14 मैचों में 53.90 की औसत से 593 रन बनाए, जिसमें एक शतक और छह अर्द्धशतक शामिल हैं। पिछले सीजन (2020) में राहुल ने ऑरेंज कैंप लेने के लिए 670 रन बनाए, जो सभी लीग चरण में 55.83 पर एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ आए। 2021 में राहुल ने 12 मैचों में 57.22 के औसत और 131.04 के स्ट्राइक रेट के साथ 500 रन बनाने के लिए पांच अर्धशतक बनाए हैं।

भारतीयों में, विराट कोहली (2016 और 2016) और सचिन तेंदुलकर (2010 और 2011) लगातार आईपीएल सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले एकमात्र अन्य बल्लेबाज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज डेविड वार्नर का है, जिन्होंने लगातार छह सीजन - 2014, 2015, 2016, 2017, और 2019 में 500 से अधिक रन बनाए। 2018 सीज़न से चूक गए थे।

टॅग्स :आईपीएल 2021केएल राहुलपंजाब किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरविराट कोहलीसचिन तेंदुलकर
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या