इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में शनिवार (6 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया, जिसमें डेब्यू मैच खेल रहे अल्जारी जोसेफ के सामने हैदराबाद ने घुटने टेक दिए। मुंबई ने इस मैच को 40 रन से अपने नाम किया। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद 17.4 ओवर में महज 96 रन पर सिमट गया।
पहली पारी में मुंबई की शुरुआत खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव (7) और क्विंटन डी कॉक (19) भी चलते बने। आलम ये रहा कि मुंबई की आधी टीम महज 65 रन पर सिमट गई। हालांकि इसके बाद पोलार्ड ने ताबड़तोड़ 26 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसके दम मुंबई सम्मानजक स्कोर तक पहुंच सका। हैदराबाद की ओर से सिद्दार्थ कौल को 2 सफलता हाथ लगी। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, मोहम्मद नबी और राशिद खान को 1-1 सफलता हाथ लगी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद को बेयरस्टो के रूप में पहला झटका लगा। बेयरस्टो 10 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके अगले ही ओवर में डेविड वॉर्नर (15) भी चलते बने। वॉर्नर को पहला आईपीएल मैच खेल रहे अल्जारी जोसेफ ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद अल्जारी जोसेफ के सामने हैदराबाद के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और पूरी टीम महज 96 रन पर सिमट गई। हैदराबाद की ओर से दीपक हुडा 20, जबकि मनीष पांडे 16 रन बना सके। मुंबई की ओर से जोसेफ ने 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उनके अलावा जेसन बेहरनडॉर्फ और जसप्रीत बुमराह को 1-1 सफलता हाथ लगी।
टीमें:
सनराजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जेसन बेहरेनडॉर्फ, राहुल चाहर, अल्जाररी जोसेफ, जसप्रीत बुमराह।
06 Apr, 19 : 11:31 PM
मुंबई ने दर्ज की जीत
अल्जारी जोसेफ के दम मुंबई ने ये मुकाबला 40 रन से अपने नाम किया।
06 Apr, 19 : 11:06 PM
5 ओवर शेष
हैदराबाद ने 15 ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। दीपक हुडा और मोहम्मद नबी फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। जीत के लिए 30 गेंदों में 53 रन की दरकार।
06 Apr, 19 : 10:48 PM
मुंबई को चौथी सफलता
हैदराबाद को 10.3 ओवर में मनीष पांडे के रूप में चौथा झटका लगा। टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 76 रन की दरकार है। हैदराबाद- 61/4 (11)
06 Apr, 19 : 10:39 PM
11 ओवर शेष
हैदराबाद ने 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। ये टीम इस वक्त 6 के रनरेट से खेल रही है। हैदराबाद को जीत के लिए 66 गेंदों में 83 रन की दरकार है।
06 Apr, 19 : 10:31 PM
अल्जारी को दूसरी सफलता
अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अल्जारी जोसेफ ने 6.5 ओवर में विजय शंकर को पवेलियन वापस भेजा। शंकर 10 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए दीपक हुडा आ चुके हैं। हैदराबाद- 43/3 (7)
06 Apr, 19 : 10:19 PM
डेविड वॉर्नर आउट
हैदराबाद को डेविड वॉर्नर के रूप में दूसरा झटका लगा। वॉर्नर को अल्जारी ने क्लीन बोल्ड किया। इसी के साथ हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। मुंबई के लिए यहां से रास्ता खुल गया है। हैदराबाद- 33/2 (4.1)
06 Apr, 19 : 10:15 PM
हैदराबाद को बड़ा झटका
हैदराबाद की टीम को 3.4 ओवर में बेयरस्टो के रूप में पहला झटका लगा। इस सीजन पहली बार ऐसा हुआ कि हैदराबाद की सलामी जोड़ी 50 रन भी ना जोड़ सकी। बेयरस्टो 10 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 33/1 (3.4)
06 Apr, 19 : 10:01 PM
हैदराबाद की शानदार शुरुआत
हैदराबाद की ओर से डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर आ चुके हैं। गेंद जेसन बेहरनडॉर्फ के पास। पहली ही गेंद पर वॉर्नर ने डबल लेकर टीम का खाता खोला। पांचवीं गेंद पर बेयरस्टो ने डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में चौका लगाया। लास्ट पर सिंगल। हैदराबाद- 8/0 (1)
06 Apr, 19 : 09:42 PM
मुंबई ने बनाए 136
आखिरी ओवरों में केरोन पोलार्ड ने ताबड़तोड़ 46 रन बना मुंबई को 136 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
06 Apr, 19 : 09:26 PM
हार्दिक लौटे पवेलियन
राशिद खान के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर पंड्या छक्के की कोशिश में कैच आउट। इस ओवर में पंड्या पहली ही गेंद पर सिक्स लगा चुके थे। पंड्या 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई- 86/6 (16.3)
06 Apr, 19 : 09:19 PM
15 ओवर में सिर्फ 75 रन बना सकी मुंबई
मुंबई 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी है। किरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या दोनों ही बल्लेबाज 6-6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
06 Apr, 19 : 08:59 PM
हैदराबाद की स्थिति मजबूत
सिद्दार्थ कौल इस वक्त शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। क्रुणाल 11.4 ओवर में कैच आउट। इसी के साथ मुंबई को चौथा झटका भी लग गया। हैदराबाद इस वक्त मैच में पूरी तरह से पकड़ बनाए हुए है। मुंबई- 63/4 (11.4)
06 Apr, 19 : 08:50 PM
10 ओवर समाप्त
मुंबई ने पहले 10 ओवर के खेल तक 3 विकेट खोकर महज 52 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रुणाल पंड्या और इशान किशन क्रीज पर हैं। टीम इस वक्त 5.2 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
06 Apr, 19 : 08:41 PM
मुंबई को तीसरा झटका
सिद्दार्थ कौल ने अपनी दूसरी ही गेंद पर क्विंटन डी कॉक के रूप में अपना पहला शिकार किया। मुंबई इंडियंस की गाड़ी पटरी से उतरी दिख रही है। टीम फिलहाल 5.16 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।
06 Apr, 19 : 08:31 PM
मुंबई की हालत खराब
मुंबई पहले पावरप्ले तक अपने 2 विकेट गंवा चुका है। फिलहाल क्रीज पर इशान किशन 1, जबकि क्विंटन डी कॉक 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई- 30/2 (6)
06 Apr, 19 : 08:24 PM
मोहम्मद नबी को सफलता
मोहम्मद नबी ने 3.4 ओवर में टीम को पहली सफलता दिलाई। रोहित 14 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
06 Apr, 19 : 08:15 PM
मुंबई की संभली हुई बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस ने 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 10, जबकि डी कॉक 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
06 Apr, 19 : 08:01 PM
बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई
मुंबई की ओर से क्विंटन डी कॉक और रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद भुवनेश्वर कुमार के हाथों में।
06 Apr, 19 : 07:53 PM
मुंबई इंडियंस की टीम:
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, जेसन बेहरेनडॉर्फ, राहुल चाहर, अल्जाररी जोसेफ, जसप्रीत बुमराह।
06 Apr, 19 : 07:51 PM
सनराइजर्स हैदराबाद:
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), विजय शंकर, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), संदीप शर्मा और सिद्दार्थ कौल को मौका दिया गया है।
06 Apr, 19 : 07:36 PM
हैदराबाद ने जीता टॉस
हैदराबाद ने टॉल जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।