IPL 2019: क्या बैंगलोर के खिलाफ खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन ने कही ये बात

मुंबई इंडियंस तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के सातवें मुकाबले में खेलना संदिग्ध बना हुआ है।

By सुमित राय | Updated: March 27, 2019 23:23 IST

Open in App

मुंबई इंडियंस तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के सातवें मुकाबले में खेलना संदिग्ध बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह की कंधे की चोट अब बेहतर हुई है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुंबई इंडियंस के अगले मैच में उनका खेलना अभी तय नहीं है।

मुंबई इंडियंस टीम प्रबंधन ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पत्रकारों से कहा, 'हमने देखा कि जसप्रीत बुमराह ने चोट से वापसी करते हुए अभ्यास किया और कुछ कैच भी लपके। वह फिट दिख रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस का आकलन अभ्यास सत्र के बाद किया जाएगा।'

इससे पहले जसप्रीत बुमराह और आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें बुमराह प्रैक्टिस करते दिख रहे थे।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की पारी की अंतिम गेंद पर ऋषभ पंत के शॉट को रोकने के प्रयास में जसप्रीत बुमराह को चोट लगी थी, जिसके बाद इस तेज गेंदबाज को बायां कंधा पकड़कर दर्द में कराहते हुए देखा गया था। उन्हें दिल्ली की पारी की आखिरी गेंद पर कंधों में दिक्कत हुई थी, जिसके कारण वह बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। इस वजह से उनकी चोट को लेकर चिंता बढ़ी थी।

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु में 28 मार्च को रात 8 बजे से खेला जाएगा। मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2019 का तीसरा लीग मुकाबला रविवार 24 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 37 रन के अंतर से जीत लिया था।

टॅग्स :जसप्रीत बुमराहमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या