IPL 2019, RR vs DC: ऋषभ पंत की तूफानी पारी, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

IPL 2019, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: रहाणे 63 गेंदों में 3 छक्के और 11 चौकों की मदद से नाबाद 105 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके दम राजस्थान ने 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 22, 2019 23:39 IST2019-04-22T18:18:35+5:302019-04-22T23:39:40+5:30

IPL 2019, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals Live, RR Vs DC Match live streaming highlights match full score, live blog in hindi | IPL 2019, RR vs DC: ऋषभ पंत की तूफानी पारी, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

IPL 2019, RR vs DC: ऋषभ पंत की तूफानी पारी, दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में सोमावार (22 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में मैच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पहली पारी में राजस्थान की शुरुआत खराब रही और उसे संजू सैमसन (0) के रूप में जल्द पहला झटका लगा।इसके बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिल शतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। इस दौरान कप्तान स्टीव स्मिथ ने 32 गेंदों में 50 रन टीम के खाते में जोड़े। रहाणे 63 गेंदों में 3 छक्के और 11 चौकों की मदद से नाबाद 105 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके दम राजस्थान ने विशाल स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से कगीसो रबाडा ने 2, जबकि ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल और क्रिस मॉरिस ने 1-1 विकेट झटके।

दिल्ली की शुरुआत बेहद शानदार रही और शिखर धवन-पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। धवन 27 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत ने पृथ्वी शॉ (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जुटाए, जहां से दिल्ली जीत की राह पर आ गई। पंत ने 36 गेंदों में 10 बाउंड्री की मदद से नाबाद 78 रन बनाए, जिसके दम दिल्ली ने 4 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली। विपक्षी टीम की ओर से श्रेयस गोपाल ने 2, जबकि धवल कुलकर्णी-रियान पराग ने 1-1 विकेट झटके।

टीमें:

दिल्ली कैपिटल: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, शेरफेन रदरफोर्ड, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, रियान पराग, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।

22 Apr, 19 : 11:34 PM

दिल्ली ने दर्जी की जीत

दिल्ली ने ये मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

22 Apr, 19 : 11:18 PM

दिल्ली जीत की ओर

शॉ 39 गेंदों में 42 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। वहीं पंत अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। दिल्ली को 20 गेंदों में 31 रन की दरकार। दिल्ली- 161/3 (16.4)

22 Apr, 19 : 10:46 PM

9 ओवर शेष

दिल्ली ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। पंत 14, जबकि पृथ्वी शॉ 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 54 गेंदों में 99 रन की दरकार।

22 Apr, 19 : 10:32 PM

राजस्थान को पहली सफलता

शिखर धवन को श्रेयस गोपाल ने चकमा दिया और स्टंप आउट। धवन 27 गेंदों में 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर आ चुके हैं। दिल्ली- 73/1 (7.4)

22 Apr, 19 : 10:27 PM

धवन ने जड़ा अर्धशतक

धवन ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। दिल्ली ने 6.3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं। धवन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

22 Apr, 19 : 10:00 PM

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन दिल्ली की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। गेंद स्टुअर्ट बिन्नी के हाथों में। दूसरी गेंद पर सिंगल के साथ शॉ ने टीम का खाता खोला। दिल्ली- 3/0 (1)

22 Apr, 19 : 09:48 PM

लगातार 5वें टी20 मैच में शून्य पर आउट हुआ ये बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में सोमावार (22 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर में मैच के दौरान एक बार फिर एश्टन टर्नर दुर्भाग्य का शिकार हुए। टर्नर इस पारी में पहली ही गेंद पर कैच आउट हुए। टर्नर बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे और ये उनका टी20 में लगातार 5वां 'डक' रहा। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...

22 Apr, 19 : 09:41 PM

राजस्थान ने बनाए 191 रन

राजस्थान की टीम ने दिल्ली को जीत के लिए 192 रन का टारगेट दिया। आखिरी ओवर में रबाडा ने 2 विकेट हासिल किए। इस मैदान पर ये स्कोर दिल्ली को परेशान कर सकता है।

22 Apr, 19 : 09:24 PM

रहाणे का शतक, टर्नर फिर से 0 पर आउट

रहाणे ने 58 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। ये उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक है। चौथी गेंद पर टर्नर कैच आउट। दिल्ली की कुछ हद तक मैच में वापसी हो चुकी है। राजस्थान- 163/4 (16.4)

22 Apr, 19 : 09:19 PM

दिल्ली को तीसरी सफलता

मॉरिस ने 15.5 ओवर में स्टोक्स को फुल टॉस दी। बल्ले पर सही से संपर्क ना होने के चलते गेंद सीधे श्रेयस अय्यर के हाथों में। इसी के साथ दिल्ली को तीसरी सफलता हाथ लगी। राजस्थान- 157/3 (15.5)

22 Apr, 19 : 09:15 PM

IPL 2019: रहाणे-स्मिथ की जोड़ी ने बनाया रिकॉर्ड, बीते 11 सीजन में ना हो सका था ऐसा

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में एक नया रिकॉर्ड बन गया। राजस्थान की ओर से अजिंक्य रहाणे और स्टीव स्मिथ की जोड़ी ने बीते 11 सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...

22 Apr, 19 : 09:05 PM

स्मिथ आउट

13.1 ओवर में दिल्ली को स्मिथ के रूप में दूसरी सफलता हाथ लगी। स्मिथ 32 गेंदों में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए बेन स्टोक्स आ चुके हैं। राजस्थान- 136/2 (13.3)

22 Apr, 19 : 08:57 PM

रदफोर्ड की खराब शुरुआत

रदरफोर्ड को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली ही डिलीवरी वाइड। अगली बॉल पर रहाणे ने सिंगल निकाला। स्ट्राइक पर स्मिथ और दूसरी, तीसरी, चौथी गेंद पर लगातार चौके। इस ओवर से कुल 16 रन। राजस्थान- 122/1 (12)

22 Apr, 19 : 08:42 PM

मिश्रा विकेट की तलाश में

अमित मिश्रा दो ओवर में 17 रन दे चुके हैं। वह अब तक कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सके हैं। राजस्थान इस वक्त मजबूत हालात में है। रॉयल्स- 81/1 (9)

22 Apr, 19 : 08:34 PM

रहाणे ने जड़ा अर्धशतक

रहाणे ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं स्मिथ 14 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान- 66/1 (7.4)

22 Apr, 19 : 08:31 PM

रहाणे-स्मिथ ने टीम को संभाला

रहाणे-स्मिथ ने अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत टीम को संभाल लिया है।



 

22 Apr, 19 : 08:19 PM

रहाणे-स्मिथ पर दारोमदार

राजस्थान ने 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। रहाणे 16, जबकि स्मिथ 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली दूसरी सफलता की तलाश में है।

22 Apr, 19 : 08:06 PM

राजस्थान को पहला झटका

मैच की सातवीं गेंद पर रन चुराने की कोशिश में संजू सैमसन आउट। सैमसन बगैर गेंद खेले ही पवेलियन लौट चुके हैं। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए स्टीवन स्मिथ आ चुके हैं। राजस्थान- 5/1 (1.2)

22 Apr, 19 : 08:05 PM

मैच शुरू

राजस्थान की ओर से संजू सैमसन और अजिंक्य रहाणे बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं। पहला ओवर इशांत शर्मा के हाथों में। इस ओवर में राजस्थान ने कुल 5 रन बनाए।

22 Apr, 19 : 07:39 PM

टीमें:

दिल्ली कैपिटल: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कॉलिन इनग्राम, क्रिस मॉरिस, शेरफेन रदरफोर्ड, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, रियान पराग, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।

22 Apr, 19 : 07:08 PM

फॉर्म में स्मिथ

कोहनी की चोट से उबरकर स्मिथ ने फॉर्म में वापसी की है। दूसरी ओर संजू सैमसन और रियान पराग का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। डैथ ओवरों में गेंदबाजी जरूर चिंता का सबब है। जोफ्रा आर्चर और लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल को छोड़कर कोई गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है। 

22 Apr, 19 : 07:08 PM

दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।



 

22 Apr, 19 : 06:48 PM

त्रिपाठी कर सकते हैं ओपनिंग

अजिंक्य रहाणे को खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी से हटाया गया है और सलामी बल्लेबाज के रूप में भी उनकी जगह राहुल त्रिपाठी को उतारा जा सकता है। त्रिपाठी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 45 गेंद में अर्धशतक बनाया था जबकि रहाणे ने 21 गेंद में 26 रन बनाये थे और उनकी टीम 12 रन से मैच हार गई। 

Open in app