IPL 2019: चेन्नई को हरा मुंबई इंडियंस ने पूरा किया ये खास 'शतक', बनी ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम

Mumbai Indians: चेन्नई सुपरकिंग्स पर 37 रन से जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने एक नया इतिहास रच दिया है, बनी ये खास उपलब्धि दर्ज करने वाली पहली टीम

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 4, 2019 15:21 IST

Open in App

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने बुधवार (03 अप्रैल) को चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हराते हुए इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। 

ये मुंबई की आईपीएल में 100वीं जीत है और वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई को इन 100 में से एक जीत सुपर ओवर में मिली है। मुंबई ने अब तक 175 आईपीएल मैचों में 100 में जीत हासिल की है, जबकि 75 में उसे हार मिली है।

मुंबई के बाद सबसे ज्यादा मैच जीतने में चेन्नई सुपरकिंग्स का नंबर है, जिसने अब तक 151 मैचों में 93 मैच जीते हैं जबकि 49 मैच हारे हैं। इसके बाद क्रमश: कोलकाता नाइटराइडर्स (88), किंग्स इलेवन पंजाब (79), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (79), राजस्थान रॉयल्स (71), दिल्ली कैपिटल्स (69) और सनराइजर्स हैदराबाद (54) का नंबर है।

IPL में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

मुंबई इंडियंस- 100 जीत

चेन्नई सुपरकिंग्स- 93 जीत

कोलकाता नाइटराइडर्स-88 जीत

किंग्स इलेवन पंजाब-79 जीत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-79 जीत

राजस्थान रॉयल्स-71 जीत

दिल्ली कैपिटल्स-69 जीत

सनराइजर्स हैदराबाद-54 जीत

इस मैच में मुंबई ने हार्दिक पंड्या की 8 गेंदों में 25 और कीरोन पोलार्ड की 7 गेंदों में 17 रन की तूफानी पारी की मदद से 20 ओवर में 170/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 133/8 का स्कोर ही बना सकी और उसे 37 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। ये इस सीजन में चेन्नई की पहली हार है।

टॅग्स :मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)हार्दिक पंड्यारोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या