IPL 2019, MI vs RR: फैंस के लिए खुशखबरी, चोट से उबरकर वापस लौटे रोहित शर्मा

IPL 2019, MI vs RR Playing XI: मुंबई की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है और टीम में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है, जो सिद्धेश लाड की जगह खेलेंगे। वहीं राजस्थान की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 13, 2019 15:49 IST

Open in App

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में शनिवार (13 अप्रैल) को पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। पैर में चोट की वजह से पिछले-11 सीजन में पहला आईपीएल मैच नहीं खेल पाने वाले रोहित शर्मा की इस मैच में वापसी की है। रोहित के आने से निश्चित तौक पर मुंबई की टीम को मजबूती मिलेगी।

मुंबई की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है और टीम में कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है, जो सिद्धेश लाड की जगह खेलेंगे। वहीं राजस्थान की टीम दो बदलाव के साथ उतरी है। बेन स्टोक्स को खराब तबीयत के कारण टीम से बाहर जाना पड़ा और उनकी जगह पर लियाम लिविंगस्टोन को मौका दिया गया है। वहीं रियान पराग की जगह कृष्णप्पा गौतम की टीम में वापसी हुई है। मुंबई की टीम अब तक 6 में से 4 मैच जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 में से 5 मैच जीतते हुए सातवें स्थान पर है। 

ये है प्लेइंग इलेवन:

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, अल्जारी जोसेफ, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडोर्फ ओर जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, लियाम लिविंगस्टोन, कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट और धवन कुलकर्णी।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)राजस्थान रॉयल्सआईपीएल 2019मुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या