IPL 2019: चोटिल रोहित शर्मा मैच से बाहर, क्या खेल सकेंगे वर्ल्ड कप में?

IPL 2019: मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित को चोट लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित को दाईं जांघ पर चोट लगी, जिसके बाद वह मैदान पर बैठ गए। उनको वहीं पर फीजियो नितिन पटेल ने जांचा और वह दर्द से कराहते हुए ड्रेसिंग रूम चले गए।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 10, 2019 20:38 IST2019-04-10T20:12:38+5:302019-04-10T20:38:34+5:30

IPL 2019, MI vs KXIP: Rohit's sharma absence kings xi punjab match, fans says | IPL 2019: चोटिल रोहित शर्मा मैच से बाहर, क्या खेल सकेंगे वर्ल्ड कप में?

प्रतीकात्मक चित्र। (Photo Courtesy: Twitter/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में बुधवार (10 अप्रैल) को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से कप्तानी के लिए किरोन पोलार्ड मैदान पर आए। इस मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा चोटिल होने के चलते नहीं खेल पाए हैं। उनके स्थान पर कप्तानी किरोन पोलार्ड को सौंपी गई। मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। 

फैंस को अब ये फिक्र सताने लगी है कि क्या रोहित शर्मा की चोट उन्हें वर्ल्ड कप के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है? क्योंकि टीम का ऐलान 15 अप्रैल को होने जा रहा है। हालांकि रोहित की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। रोहित एहतियातन इस मुकाबले में खेलने नहीं उतरे।

मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, ‘‘रोहित शर्मा के दाहिने पैर की मांसपेशी में अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। वह पिछले 24 घंटे में तेजी से ठीक हो रहे हैं। एहतियात के तौर पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में हमने उन्हें आराम देने का फैसला किया।’’ वहीं कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा, ‘‘रोहित ठीक है लेकिन एहतियात के तौर पर हमने उसे आराम दिया है।’’

बता दें कि मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित को चोट लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित को दाईं जांघ पर चोट लगी, जिसके बाद वह मैदान पर बैठ गए। उनको वहीं पर फीजियो नितिन पटेल ने जांचा और वह दर्द से कराहते हुए ड्रेसिंग रूम चले गए।

Open in app