IPL 2019: इस खिलाड़ी को मिली मुंबई इंडियंस की कमान, आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IPL 2019, MI vs KXIP: मैच से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे और इस कारण उनको इस मैच से बाहर होना पड़ा।

By सुमित राय | Updated: April 10, 2019 20:08 IST

Open in App

मुंबई इंडियंस ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडिम में खेले जा रहे आईपीएल 2019 के 24वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इस मैच से पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे और इस कारण उनको इस मैच से बाहर होना पड़ा।

रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से पंजाब के खिलाफ इस मैच में कप्तानी का जिम्मा कीरोन पोलार्ड के कंधों पर है। आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है, जब मुंबई इंडियंस की कमान कीरोन पोलार्ड संभाल रहे हैं।

रोहित को दाहिने पांव में मांसपेशियों में खिंचाव है। उन्हें मंगलवार को अभ्यास के दौरान यह समस्या हुई थी। वह हालांकि अब ठीक हैं लेकिन एहतियात के तौर पर इस मैच में आराम दिया गया है। रोहित शर्मा की जगह टीम में सिद्धेश लाड को मौका दिया गया है जिन्होंने इस मैच से आईपीएल में अपना डेब्यू किया।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं -

मुंबई इंडियंस : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सुर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, क्रुणाल पंड्या, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, राहुल चाहर, अल्जारी जोसेफ, जेसन बेहरेनडॉर्फ और जसप्रीत बुमराह।

किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, मनदीप सिंह, सरफराज खान, डेविड मिलर, सैम कर्रन, हार्डस विजोएन, अंकित राजपूत और मोहम्मद शमी।

टॅग्स :कीरोन पोलार्डरोहित शर्मामुंबई इंडियंसआईपीएल 2019किंग्स इलेवन पंजाबइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या