IPL 2019, MI vs DC: 17 साल के रसिख सलाम ने किया डेब्यू, बने आईपीएल में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर

IPL 2019, MI vs DC: सलाम को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कैप सौंपी। वह मुंबई इंडियन्स के लिए पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। कुलगाम जिले के रहने वाले सलाम को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा था।

By भाषा | Published: March 24, 2019 08:53 PM2019-03-24T20:53:30+5:302019-03-24T20:56:38+5:30

IPL 2019, MI vs DC: 17 years old Rasikh Salam debut match in ipl | IPL 2019, MI vs DC: 17 साल के रसिख सलाम ने किया डेब्यू, बने आईपीएल में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर

IPL 2019, MI vs DC: 17 साल के रसिख सलाम ने किया डेब्यू, बने आईपीएल में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर

googleNewsNext

दायें हाथ के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर बने। सत्रह साल के सलाम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स की ओर से पदार्पण किया। उन्होंने मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी का आगाज भी किया।

सलाम को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कैप सौंपी। वह मुंबई इंडियन्स के लिए पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। कुलगाम जिले के रहने वाले सलाम को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदा था।

ऑफ स्पिन ऑलराउंडर परवेज रसूल इस लुभावने टूर्नामेंट में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं। वह पुणे वारियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने जम्मू-कश्मीर के मंजूर दार को चुना था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

Open in app