IPL 2019: अश्विन का 'बुलेट थ्रो', पहली ही गेंद पर आउट हुए क्रिस मॉरिस, देखें वीडियो

IPL 2019, KXIP vs DD: ये वाकया है दिल्ली की पारी के 16.5 ओवर का। क्रिस मॉरिस क्रीज पर आए ही थे। उनकी ये पहली ही गेंद थी। शमी की बॉल पर मॉरिस ने अश्विन की तरफ शॉट खेला और...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 2, 2019 11:06 IST

Open in App

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में सोमवार (1 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बच मैच खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बुलेट की रफ्तार से थ्रो कर सभी को चौंका दिया। इस दौरान पंजाब को एक विकेट भी मिल गया।

ये वाकया है दिल्ली की पारी के 16.5 ओवर का। क्रिस मॉरिस क्रीज पर आए ही थे। उनकी ये पहली ही गेंद थी। शमी की बॉल पर मॉरिस ने अश्विन की तरफ शॉट खेला। पंजाब के इस कप्तान ने डायरेक्ट थ्रो कर मॉरिस को रन आउट कर दिया। अश्विन ने इतना तेज थ्रो किया, जिसका अंदाजा खुद फैंस को भी नहीं था। इस वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने इसे बुलेट थ्रो करार दिया।

डेविड मिलर (43) की शानदार गेंदबाजी के बाद अंत के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम के चार मैचो में यह तीसरी जीत है, जबकि दिल्ली की टीम की चार मैचों में दूसरी हार है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने लगातार गिरते विकेट के बीच तेजी से रन बनाते हुए 20 ओवर में 166 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 19.2 ओवर में 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2018मोहम्मद शमीडेल्ही डेयरडेविल्सकिंग्स इलेवन पंजाबक्रिकेट ऑस्ट्रेलियाक्रिकेट रिकॉर्डभारत Vs ऑस्ट्रेलियासैम कर्रन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या