IPL 2019, RR vs KKR: लिन-नरेन की जबरदस्त बल्लेबाजी, केकेआर ने जीता 8 विकेट से मैच

IPL 2019, Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders: रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और उसे कप्तान अजिंक्य रहाणे (5) के रूप में सातवीं गेंद पर ही झटका लगा गया। इसके बाद स्टीवन स्मिथ और जोस बटलर ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाल लिया, लेकिन...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 7, 2019 23:03 IST2019-04-07T18:39:07+5:302019-04-07T23:03:51+5:30

IPL 2019, KKR vs RR, Live cricket score, latest updates, match results, highlights, team and live blog | IPL 2019, RR vs KKR: लिन-नरेन की जबरदस्त बल्लेबाजी, केकेआर ने जीता 8 विकेट से मैच

IPL 2019, RR vs KKR: लिन-नरेन की जबरदस्त बल्लेबाजी, केकेआर ने जीता 8 विकेट से मैच

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार (7 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सीजन का 21वां मैच खेला गया, जिसमें केकेआर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर ने 13.5 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।

रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और उसे कप्तान अजिंक्य रहाणे (5) के रूप में सातवीं गेंद पर ही झटका लगा गया। इसके बाद स्टीवन स्मिथ और जोस बटलर ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। बटलर 34 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं स्मिथ ने 59 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाए। केकेआर की ओर से डेब्यू आईपीएल मैच खेल रहे हैरी गुर्नी को 2, जबकि प्रसिध कृष्णा को 1 सफलता हाथ लगी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत जबरदस्त रही। क्रिस लिन और सुनील नरेन ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े, जहां से जीत की नींव मजबूत हो गई। नरेन 25 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। वहीं लिन ने 32 गेंदों में 50 रन जड़े। टीम ने इन दोनों बल्लेबाजों के दम मैच 37 गेंदें शेष रहते अपने नाम कर लिया। राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्हें 2 सफलता हाथ लगी।

टीमें:

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, प्रशांत चोपड़ा, कृष्णप्पा गौथम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, सुधेशन मिधुन।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, हैरी गुर्नी, प्रसिध कृष्णा।

07 Apr, 19 : 10:52 PM

केकेआर ने दर्ज की जीत

केकेआर ने 13.5 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। आखिरी रन वाइड के रूप में आया। 

07 Apr, 19 : 10:39 PM

अर्धशतक जड़ आउट हुए लिन

केकेआर को क्रिस लिन के रूप में दूसरा झटका लगा। लिन 32 गेंदों में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल आ चुके हैं। केकेआर- 115/2 (11)

07 Apr, 19 : 10:25 PM

केकेआर जीत की ओर

केकेआर ने 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 84 रन बना लिए हैं। लिन 31, जबकि नरेन 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07 Apr, 19 : 10:07 PM

बाल-बाल बचे लिन

कुलकर्णी के दूसरे ओवर की दूसरी बॉल स्टंप से टकराई। बेल्स की लाइट जली, लेकिन बेल्स नीचे नहीं गिरी। गेंद बाउंड्री पार। क्रिस लिन सेफ। 

07 Apr, 19 : 10:01 PM

जोफ्रा आर्चर को सौंपी गई गेंद

जोफ्रा आर्चर ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 1 बाउंड्री खाई। इस गेंदबाज के स्पेल की शुरुआत शानदार रही है। केकेआर 12 रन प्रति ओवर के हिसाब से बल्लेबाजी कर रहा है। कोलकाता- 36/0 (3)

07 Apr, 19 : 09:52 PM

टारगेट का पीछा करने उतरा केकेआर

क्रिस लिन और सुनील नरेन केकेआर की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर आ चुके हैं।  गेंद धवल कुलकर्णी के हाथों में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर चौके के साथ लिन ने टीम का खाता खोला। इस ओवर से कुल 2 बाउंड्री। केकेआर- 10/0 (1)

07 Apr, 19 : 09:40 PM

खेल अब तक...



 

07 Apr, 19 : 09:33 PM

राजस्थान की पारी समाप्त

राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 139 रन बनाए। 

07 Apr, 19 : 09:12 PM

गर्नी को दूसरी सफलता

अपना आईपीएल डेब्यू मैच खेल रहे गर्नी ने राहुल त्रिपाठी को आउट कर अपना आईपीएल का दूसरा विकेट लिया। त्रिपाठी 8 गेंदों में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस ओवर से महज 3 रन। 106/3 (16)

07 Apr, 19 : 09:06 PM

स्मिथ का अर्धशतक

प्रसिध कृष्णा अपने तीसरे ओवर में। पहली गेंद पर स्मिथ को चकमा दिया। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन के लिए दौड़। चौथी और आखिरी गेंद पर स्मिथ ने चौके लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। राजस्थान- 103/2 (15)

07 Apr, 19 : 08:44 PM

10 ओवर समाप्त

राजस्थान ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। टीम फिलहाल 5.6 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है। 

07 Apr, 19 : 08:30 PM

केकेआर की कसी हुई गेंदबाजी

कुलदीप यादव को गेंदबाजी आक्रमण पर लगा दिया गया है। पहली बॉल डॉट। दूसरी गेंद पर डबल। अगली दो बॉल पर सिंगल। इस ओवर से कुल 7 रन। राजस्थान- 35/1 (7)

07 Apr, 19 : 08:21 PM

4 ओवर समाप्त

राजस्थान ने पहले 4 ओवर में 1 विकेट खोकर 23 रन बना लिए हैं। स्मिथ और बटलर फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।

07 Apr, 19 : 08:06 PM

7वीं गेंद पर राजस्थान को झटका

राजस्थान की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर मैदान पर आए। दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर प्रसिध कृष्णा ने रहाणे को पगबाधा आउट किया। विकेट टू विकेट गेंद पर स्क्वेयर लेग खेलने की कोशिश में कप्तान आउट। राजस्थान- 5/1 (1.1)

07 Apr, 19 : 07:47 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स:

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, हैरी गुर्नी, प्रसिध कृष्णा।

07 Apr, 19 : 07:41 PM

राजस्थान रॉयल्स की टीम

राजस्थान रॉयल्स की टीम में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, प्रशांत चोपड़ा, कृष्णप्पा गौथम, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी और सुधेशन मिधुन को टीम में शामिल किया है।

07 Apr, 19 : 07:31 PM

केकेआर ने जीता टॉस

केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Open in app