अश्विन को दोहरा 'झटका', पंजाब की हार के बाद इसलिए लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Ravichandran Ashwin: किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है, जानिए वजह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 21, 2019 09:54 IST

Open in App

दिल्ली कैपिटल्स के हाथों शनिवार (अप्रैल 20) को आईपीएल 2019 में मिली 5 विकेट से शिकस्त के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन को दोहरा झटका लगा। 

अश्विन पर फिरोजशाह कोटला में खेले गए इस मैच में पंजाब टीम के स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। अश्विन पर धीमे ओवर रेट की गलती के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

अश्विन इस आईपीएल सीजन में स्लो ओवर रेट के लिए सजा पाने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले राजस्थान के बर्खास्त किए गए कप्तान अजिंक्य रहाणे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर भी धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लग चुका है। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में पंजाब की टीम को 5 विकेट से शिकस्त मिली, जो उसकी पिछले चार मैचों में तीसरी हार है। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 163/7 का स्कोर बनाया, इसके जवाब में दिल्ली ने शिखर धवन और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से जीत का लक्ष्य दो गेंदें बाकी रहते ही हासिल कर लिया। लेकिन मैच निर्धारित समय के बाद खत्म हुआ। 

अश्विन और उनकी टीम की ये पहली गलती थी, इसीलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

टॅग्स :रविचंद्रन अश्विनआईपीएल 2019किंग्स इलेवन पंजाबदिल्ली कैपिटल्सइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या