अपनी विकेटकीपिंग को लेकर लगातार आलोचना झेलने के बाद ऋषभ पंत इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तेजी से सुधार करते हुए दिख रहे हैं। आईपीएल 2019 में उन्होंने अब तक शानदार विकेटकीपिंग की है। आईपीएल के बेहतरीन फिल्डर्स की बात करें तो उसमें दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर ऋषभ पंत का नाम पहले नंबर पर है। उन्हें जितने भी मौके मिले हैं, सभी कैच लपके हैं।
ऋषभ पंत का एक कैच आईपीएल 2019 के बेहतरीन कैचों में भी शुमार है, जो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के 26वें मैच में कगीसो रबादा की गेंद पर रॉबिन उथप्पा का कैच पकड़ा था। पंत ने यह कैच विकेट के पीछे एक हाथ लिया था। आईपीएल के सबसे सर्वश्रेष्ठ कैच का पुरस्कार फाइनल मुकाबले के बाद पुरस्कार वितरण में दिया जाता है।
आईपीएल 2019 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फिल्डर्स में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के दीपक हुड्डा है, जिन्होंने पूरे 10 कैच लिए हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंडया का नाम है, जिन्होंने इस सीजन में एक भी कैच नहीं छोड़ा है और 9 कैच पकड़े हैं।
सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टीम | कैच के मौके | कैच पकड़े |
|---|---|---|---|
| ऋषभ पंत | दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 13 |
| दीपक हुड्डा | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 10 |
| हार्दिक पंड्या | मुंबई इंडियंस | 9 | 9 |
| फाफ डु प्लेसिस | चेन्नई सुपर किंग्स | 11 | 10 |
| जोस बटलर | राजस्थान रॉयल्स | 9 | 8 |
| क्विंटन डिकॉक | मुंबई इंडियंस | 14 | 12 |
| जॉनी बेयरेस्टो | सनराइजर्स हैदराबाद | 11 | 8 |
सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टीम | कैच के मौके | कैच छोड़े |
|---|---|---|---|
| विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 6 | 4 |
| जोफ्रा आर्चर | राजस्थान रॉयल्स | 6 | 6 |
| यूसुफ पठान | सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | 2 |
| लॉकी फर्ग्युसन | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 | 2 |
| कृष्णप्पा गौतम | राजस्थान रॉयल्स | 2 | 2 |
| शिखर धवन | दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 2 |