IPL 2019, CSK vs RR, 12th Match: धोनी ने खेली ताबड़तोड़ पारी, चेन्नई ने दर्ज की 8 रन से जीत

IPL 2019, CSK vs RR, 12th Match: चेन्नई की ओर से आखिरी ओवर में धोनी ने 3 छक्के जड़े, जिसके दम इस ओवर में कुल 28 रन बना टीम ने 175 रन के आंकड़े को छुआ। धोनी ने 46 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेली।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: April 1, 2019 00:19 IST2019-03-31T19:10:58+5:302019-04-01T00:19:14+5:30

IPL 2019, CSK vs RR, Live Cricket Score, Match Updates, Live Blog, Results and Highlights in hindi | IPL 2019, CSK vs RR, 12th Match: धोनी ने खेली ताबड़तोड़ पारी, चेन्नई ने दर्ज की 8 रन से जीत

IPL 2019, CSK vs RR, 12th Match: धोनी ने खेली ताबड़तोड़ पारी, चेन्नई ने दर्ज की 8 रन से जीत

googleNewsNext

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-12 में रविवार (31 मार्च) को दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें चेन्नई ने 8 रन से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सका।

चेन्नई की शुरुआत खराब रही और खाता खोलते ही उसे अंबाती रायुडू (1) के रूप में पहला झटका लगा। इसके कुछ देर बाद ही शेन वॉट्सन (13) भी चलते बने। टीम ने 27 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को संभाल लिया। रैना 36 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन धोनी अंत तक टिके रहे। आखिरी ओवर में धोनी ने 3 छक्के जड़े, जिसके दम इस ओवर में कुल 28 रन बना टीम ने 175 रन के आंकड़े को छुआ। धोनी ने 46 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से नाबाद 75 रन की पारी खेली। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर को 2 विकेट हाथ लगे। उनके अलावा जयदेव उनादकट और धवल कुलकर्णी को 1-1 सफलता प्राप्त हुई।

राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही और बगैर खाता खोले ही कप्तान रहाणे (0) पवेलियन लौट गए। उनके बाद संजू सैमसन (8) और जोस बटलर (6) भी कुछ खास नहीं कर सके। टीम 14 रन तक अपने 3 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद राहुल त्रिपाठी और स्टीवन स्मिथ ने अर्धशतकीय साझेदारी कर राजस्थान को संभाल लिया। त्रिपाठी 24 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि बेन स्टोक्स दूसरे छोर पर टिके गए और मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया, लेकिन अंत चेन्नई की जीत के साथ ही हुआ। स्टोक्स ने 26 गेंदों में 46, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 11 गेंदों में 24 रन की पारी खेली। चेन्नई की ओर से दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर और ड्वेन ब्रावो ने 2-2 सफलता हासिल की।

टीमें इस प्रकार हैं : 

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौथम, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी।

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।

01 Apr, 19 : 12:10 AM

चेन्नई ने जीता मैच

चेन्नई ने ये मुकाबला 8 रन से अपने नाम कर लिया। आखिरी ओवर में गोपाल ब्रावो का शिकार बने। 

31 Mar, 19 : 11:54 PM

रोमांचक मोड़ पर मैच

राजस्थान को 12 गेंदों में जीत के लिए 25 रन की दरकार है। आर्चर 19, जबकि स्टोक्स 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान- 151/6 (18)

31 Mar, 19 : 11:47 PM

गौतम आउट

शार्दुल ठाकुर के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर गौतम को रैना ने कैच आउट किया। गौतम ने 8 गेंदों में 9 रन बनाए। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए जोफ्रा आर्चर आ चुके हैं। उन्होंने आते ही चौके के साथ खाता खोला। लास्ट बॉल पर स्टोक्स ने छक्का जड़ा। राजस्थान- 132/6 (17)

31 Mar, 19 : 11:31 PM

36 गेंदें शेष

राजस्थान ने 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। टीम को जीतने के लिए 36 गेंदों में 79 रन की दरकार है।

31 Mar, 19 : 11:11 PM

ताहिर ने दिलाई चौथी सफलता

इमरान ताहिर ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर जमे हुए बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को आउट किया। इसी के साथ चेन्नई को चौथी सफलता हाथ लगी। राजस्थान- 75/4 (10)

31 Mar, 19 : 11:05 PM

राजस्थान- 72/3 (9)

मिचेल सैंटनर अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। दूसरी गेंद पर त्रिपाठी ने डबल लिया और अगली बॉल पर चौका। इस ओवर से कुल 9 रन। राजस्थान- 72/3 (9)

31 Mar, 19 : 10:49 PM

14 ओवर शेष

राजस्थान ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 18, जबकि स्टीवन स्मिथ 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 84 गेंदों में 131 रन की दरकार है।

31 Mar, 19 : 10:32 PM

चेन्नई को दूसरी सफलता

दीपक चहर की गेंद पर संजू सैमसन कैच आउट। इसी के साथ चेन्नई को दूसरी सफलता हाथ लगी। राजस्थान इस वक्त तक सिर्फ 14 ही रन बना सका है। 3 ओवर समाप्त

31 Mar, 19 : 10:20 PM

राजस्थान को पहला झटका

राजस्थान की ओर से टारगेट का पीछा करने अजिंक्य रहाणे और जोस बटलर आ चुके हैं। दीपक चहर के हाथों में गेंद। पहली बॉल डॉट, लेकिन अगली ही गेंद पर रहाणे, जडेजा के हाथों कैच आउट। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन आ चुके हैं। राजस्थान- 0/1 (1)

31 Mar, 19 : 09:58 PM

चेन्नई ने दिया 176 रन का टारगेट

चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए। आखिरी ओवर में 4 छक्कों की मदद से कुल 28 रन चेन्नई के खाते में।



 

31 Mar, 19 : 09:50 PM

धोनी ने जड़ा अर्धशतक

18.1 ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। धोनी ने 39 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर लंबा शॉट लगाने की कोशिश में ब्रावो कैच आउट। चेन्नई को पांचवां झटका। उनके स्थान पर बल्लेबाजी के लिए रवींद्र जडेजा आ चुके हैं। चेन्नई- 147/5 (19)

31 Mar, 19 : 09:32 PM

धोनी पर जिम्मेदारी

जयदेव उनादकट अपने तीसरे ओवर में। पहली गेंद पर धोनी ने सिंगल निकाला। अगली बॉल पर स्मिथ ने डबल लिया। धोनी अपना बल्ला बदल चुके हैं। इस ओवर से कुल 9 रन। चेन्नई- 108/4 (16)

31 Mar, 19 : 09:17 PM

रैना लौटे पवेलियन

13.4 ओवर में उनादकट ने सुरेश रैना को क्लीन बोल्ड किया। ओवर द कवर्स की कोशिश में रैना आउट। रैना ने 32 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। बल्लेबाजी के लिए ड्वेन ब्रावो आ चुके हैं। चेन्नई- 88/4 (14)

31 Mar, 19 : 08:55 PM

चेन्नई का अर्धशतक पूरा

गौतम अपने दूसरे ओवर में। रैना ने चौके के साथ उनका स्वागत किया। दूसरी गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर रैना ने डबल निकाला और चेन्नई के 50 रन पूरे। चेन्नई- 55/3 (10) 

31 Mar, 19 : 08:42 PM

राजस्थान का दबदबा

चेन्नई ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं। धोनी और रैना फिलहाल 6-6 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

31 Mar, 19 : 08:32 PM

जाधव लौटे पवेलियन

4.5 ओवर में सीएसके ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। जाधव 3 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस सफल ओवर में कुलकर्णी ने सिर्फ 5 ही रन दिए। चेन्नई- 27/3 (5)

31 Mar, 19 : 08:22 PM

चेन्नई को दूसरा झटका

वॉट्सन ने 3.2 ओवर में डीप स्क्वायर की दिशा में छक्का लगाया। ये इस मैच का पहला छक्का रहा और गेंद बदलनी पड़ी। हालांकि चौथी गेंद पर स्टोक्स ने वॉट्सन (13) को चलता किया। केदार जाधव बल्लेबाजी के लिए आए और पहली ही गेंद पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगा दिया। लास्ट बॉल पर फिर से चौका। चेन्नई- 22/2 (4)

31 Mar, 19 : 08:11 PM

चेन्नई को लगा पहला झटका

1.6 ओवर में रूम बनाकर मारने की कोशिश में रायुडू विकेटकीपर जोस बटलर को अपना कैच थमा बैठे। रायुडू 8 गेंदों में महज 1 ही रन बना सके। चेन्नई- 1/1 (1)

31 Mar, 19 : 08:04 PM

बल्लेबाजी के लिए उतरा चेन्नई

सीएसके की ओर से शेन वॉट्सन और अंबाती रायुडू बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। गेंद धवल कुलकर्णी के हाथों में। दूसरी गेंद पर रायुडू ने सिंगल के साथ टीम का खाता खोला। शेष सभी गेंदें डॉट। चेन्नई- 1/0 (1)

31 Mar, 19 : 07:51 PM

नहीं खेलेंगे हरभजन

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, केदार जाधव, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।

31 Mar, 19 : 07:49 PM

राजस्थान रॉयल्स की टीम:

राजस्थान रॉयल्स की टीम में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौथम, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल और धवल कुलकर्णी को मौका दिया गया है।

31 Mar, 19 : 07:40 PM

राजस्थान ने जीता टॉस

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।



 

Open in app