IPL 2018: विनोद कांबली ने संजू सैमसन को दी सेंचुरी मारने की चुनौती, ट्विटर पर फैंस से भिड़े

Vinod Kambli and Sanju Samson: विनोद कांबली ने संजू सैमसन को दी सेंचुरी मारने की चुनौती

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 24, 2018 3:28 PM

Open in App

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने आईपीएल में धमाल मचा रहे स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन को चुनौती दी है कि वह इस सीजन में शतक जमाए और  अंत तक 'ऑरेंज कैप' अपने पास बरकरार रखकर दिखाएं। संजू सैमसन ने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अब तक 6 मैचों में सर्वाधिक 239 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप उनके पास है। 

दरअसल हाल ही में विनोद कांबली ने आईपीएल मैच के दौरान टीवी पर कॉमेंटेटरों द्वारा की जा रही सैमसन की तारीफ के बारे में ट्वीट किया था कि उनके पास बात करने के लिए और कुछ नहीं है क्या, ये बहुत ही बोरिंग है। 

कांबली ने ट्वीट किया था, 'संजू सैमसन के आईपीएल करियर और घरेलू सीजन के बारे में कॉमेंटेटरों द्वारा जितनी बात की जा रही है उससे ऐसा लगता है कि उनके पास बात करने के लिए कुछ नहीं है। बहुत ही बोरिंग'

कांबली का ये ट्वीट सैमसन के फैंस को नागवार गुजरा और उन्होंने कांबली की इस बात से नाराजगी जताई।  

फैंस द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद कांबली ने संजू सैमसन को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह अगर वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो इस सीजन में शतक बनाकर दिखाएं। कांबली ने लिखा, 'मैं खुले तौर पर चुनौती देता हूं, अगर आप लोग कहते हैं कि वह बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो मैं उन्हें शतक बनाते देखना चाहता हूं या फिर वह आईपीएल में कितने दिन तक अपना ऑरेंज कैप बरकरार रखते हैं। अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं कहूंगा कि उनमें कुछ खास है। ऑल द बेस्ट संजू सैमसन।'

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2018विनोद कांबली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या