नई दिल्ली, 15 अप्रैल: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-2018 के 11वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने विराट कोहली की अगुवाई वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रनों से हरा दिया है। बैंगलोर के सामने जीत के लिए 218 रनों का विशाल लक्ष्या था लेकिन टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी।
खराब शुरुआत के बाद बैंगलोर की ओर से क्विंटन डि कॉक (26) और विराट कोहली (57) ने टीम को पटरी पर लौटाने की भरपूर कोशिश की। हालांकि, लागातार गिरते विकेटों के बीच ऐसा संभव नहीं हो सका। कोहली ने 30 गेंदों की पारी में 2 छक्के और 7 चौके लगाए। एबी डिविलियर्स ने 18 गेंदों में 20 रन बनाए। मंदीप सिंह ने 25 गेंदों पर 47 रन बनाकर आखिर में कुछ संघर्ष दिखाया। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने 19 गेंदों पर 35 रन बनाकर मैच में थोड़ी देर के लिए रोमांच पैदा किया लेकिन कुछ भी बैंगलोर के लिहाज से सही नहीं हुआ आखिरकार टीम 198 रन ही बना सकी।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए। राजस्थान की ओर से संजू सैमसन (92 नाबाद), अजिंक्य रहाणे (36) और आखिर में जोस बटलर (23), राहुल त्रिपाठी (14 नाबाद) ने अहम पारियां खेली। संजू ने 45 गेंदों की पारी में 10 छक्के और दो चौके जड़े। वहीं रॉयल चैलेंजर्स की ओर से उमेश यादव सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 59 रन लुटाए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। क्रिस वोक्स और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए।
RCB Vs RR Live अपडेट-
- आरसीबी ने 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 198 रन बनाए। 19 रनों से मिली हार
- 18.5 ओवर: वॉशिंगटन सुंदर 19 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट, बेन स्टोक्स को मिला विकेट। आरसीबी को छठा झटका। अब क्रिस वोक्स बैटिंग के लिए आए हैं। 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 182/6. मंदीप सिंह 19 गेंदों पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 18 ओवर के बाद स्कोर- 170/5
- 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 157/5. मंदीप सिंह 17 गेंदों पर 28 और वॉशिंगटन सुंदर 10 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 15 ओवर के बाद स्कोर- 134/5
- 14.1 ओवर: बैंगलोर को छठा झटका, पवन नेगी (3) जोस बटलर के हाथों कैच आउट। मंदीप सिंह अभी 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। बैंगलोर का स्कोर- 126/5. आरसीबी को अभी भी जीत के लिए 35 गेंदों पर 92 रनों की जरूरत
- 12.3 ओवर: आरसीबी को चौथा झटका। श्रेयष गोपाल की गेंद पर जयदेव उनादकट ने लिया एबी डिविलियर्स (20) का विकेट। अब बैटिंग के लिए पवन नेगी आए हैं।
- 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 105/3
- 10.2 ओवर: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा झटका। कोहली 30 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट। श्रेयष गोपाल ने लिया विकेट। अब डिविलियर्स का साथ देने मंदीप सिंह आए हैं।
- 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 100/2. कोहली 29 गेंदों पर 57 रन और डिविलियर्स 8 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 91/2
- 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डि कॉक 26 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी को दूसरा झटका लगा है। 8 ओवर के बाद स्कोर- 81/2. अब बैटिंग के लिए एबी डिविलियर्स आए हैं।
- 7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 71/1
- 5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 49/0. पांचवें ओवर से 11 रन आए।
- 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 38/1. कोहली 12 गेंदों पर 21 रन और डि कॉक 8 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- तीसरे ओवर से आए 10 रन। कोहली और क्विंटन डि कॉक ने लगाया एक-एक चौका। तीन ओवर के बाद आरसीबी- 29/1
- धवल कुलकर्णी की ओर से डाले गए पारी के दूसरे ओवर में कोहली ने दो शानदार चौके जमाए। दो ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 19/1.
- पहले ओवर की चौथी गेंद पर लगा रॉयल चैलेंजर्स को पहला झटका। ब्रेंडन मैक्कुलम 4 रन बनाकर आउट। अब कोहली का साथ देने क्विंटन डि कॉक आए हैं। एक ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 5/1.
- रॉयल चैलेंजर्स की बैटिंग शुरू, विराट कोहली और ब्रेंडन मैक्कुलम ओपनिंग करने उतरे। कृष्णप्पा गौतम कर रहे हैं राजस्थान के लिए पहला ओवर।
- 20 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए। उमेश यादव की ओर से डाले गए आखिरी ओवर में 27 रन आए। संजू सैमसन ने 45 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाए।
- 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 190/4. इस ओवर से 17 रन आए। संजू सैमसन ने इस ओवर में एक छक्का और दो चौका लगाया।
- 18.2 ओवर: राजस्थान रॉयल्स को चौखा झटका, जोस बटलर 14 गेंदों पर 23 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट। विराट कोहली ने लिया कैच। अब राहुल त्रिपाठी बैटिंग के लिए आए हैं।
- कुलवंत खेजरोलिया की ओर से डाले गए 18वें ओवर में 16 रन आए। सैमसन (65) ने ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर लगाया छक्का। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 173/3
- संजू सैमसन 30 गेंदों पर 42 रन और जोस बटलर 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- उमेश यादव की ओर से डाला गया 15वां ओवर महंगा रहा। पहली गेंद वाइड रही और फिर उमेश ने दूसरी गेंद नो बॉल डाल दी। इसके बाद फ्री हिट पर सैमसन ने छक्का लगाया। ओवर से 13 रन आए। 16 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 142/3
- 13.3 ओवर: पवन नेगी की गेंद पर संजू सैमसन ने लगाया छक्का। 14 ओवर के बाद राजस्थान- 125/3
- 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 112/3
- 12.3 ओवर: राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका। बेन स्टोक्स 21 गेंदों पर 27 रन बनाकर बोल्ड। अब बैटिंग के लिए जोस बटलर आए हैं। संजू सैमसन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- संजू सैमसन 16 गेंदों पर 22 रन और बेन स्टोक्स 20 गेंदों पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 31 गेंदों पर 48 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
- 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 101/2.
- 9 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 68/2. संजू सैमसन 11 रन और बेन स्टोक्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 6.5 ओवर: युजवेंद्र चहल ने डर्सी शॉट का लिया विकेट। राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका। डर्सी ने 17 गेंदों पर 11 रन बनाए। 7 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 54/2
- 6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर -52/1. संजू सैमसन 1 रन और डर्सी शॉर्ट 15 गेंदों पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 5.4 ओवर: राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका। क्रिस वोक्स ने रहाणे को पविलियन का रास्ता दिखायाष रहाणे ने 20 गेंदों में 36 रन बनाए। उमेश यादव ने लिया कैच। अब बैटिंग के लिए संजू सैमसन आए हैं।
- दो ओवर धीमा निकलने के बाद रहाणे ने सुंदर की ओर से डाले गए तीसरे ओवर में एक छक्का और एक चौका जड़ा। इसके बाद उमेश यादव के ओवर से लिए 11 रन। रहाणे ने चौथे ओवर में दो चौके लगाए।
- 4 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 33/0.
- 2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर- 8/0. रहाणे 5 रन और शॉर्ट 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग शुरू, अजिंक्य रहाणे और डर्सी शॉर्ट क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने शुरू की गेंदबाजी।
- रॉयल चैलेंजर्स ने जीता टॉस, राजस्थान रॉयल्स को बैटिंग के लिए बुलाया
- राजस्थान रॉयल्स की टीम मुकाबले के लिए तैयार
- थोड़ी देर में शुरू होगा मैच। आरसीबी प्वाइटं टेबल में 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं, राजस्थान 2 अंक के साथ सातवें पायदान पर है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं (संभावित)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: क्विंटन डि कॉक, ब्रेंडन मैक्कुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, मंदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डर्सी शॉर्ट, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयष गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनदकट, बेन लॉफलिन।