IPL 2018: वानखेड़े में खूब चलता है रोहित शर्मा का बल्ला, चेन्नई के लिए खतरे की घंटी!

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला वानखेड़े में खूब चला है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 7, 2018 14:16 IST

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: आईपीएल 2018 के पहले मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में सबकी नजरें पिछले बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर होंगी, जिनका बल्ला अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में जमकर चला है। रोहित ने अब तक वानखेड़े में चेन्नई के खिलाफ 6 मैचों में 274 रन बनाए हैं। इससे साफ पता चलता है कि पहले मैच में चेन्नई की टीम को रोहित से सावधान रहने की जरूरत रहेगी।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने अब तक मुंबई के लिए 130.67 की स्ट्राइक रेट और 33.37 की ओसत से 3037 रन बनाए हैं। वह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अन्य बल्लेबाजों अंबाती रायुडू (2416), कीरोन पोलार्ड (2343), सचिन तेंदुलकर (2334) और लेंडल सिमंस (1079) से काफी आगे हैं।

चेन्नई के खिलाफ दूसरे सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं रोहित

रोहित शर्मा का बल्ला चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खूब चलता रहा है। वह विराट कोहली के बाद चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने अब तक चेन्नई के खिलाफ आईपीएल में 28.35 की औसत और 124.12 की स्ट्राइक रेट 535 रन बनाए हैं और उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली (706) हैं। (पढ़ें: IPL 2018 का आगाज आज, पहले मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत चेन्नई सुपरकिंग्स से)

वानखेड़े में चेन्नई के खिलाफ रोहित ने बनाए हैं 274 रन

रोहित शर्मा ने वानखेड़े में चेन्नई के खिलाफ अब तक 6 मैचों में 54.80 की औसत और 145.74 की स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है और उनका उच्चतम स्कोर 81 रन रहा है।

पिछले साल अपनी कप्तानी में मुंबई को खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा की नजरें पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। अगर पहले मैच में उनका बल्ला चला तो चेन्नई के लिए राह मुश्किल हो सकती है। (पढ़ें: IPL 2018: कब और कहां से देख सकते हैं ओपनिंग सेरेमनी-मैचों का सीधा प्रसारण-स्ट्रीमिंग, जानिए)

टॅग्स :आईपीएल 2018इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)रोहित शर्मामुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या