IPL 2018: रोहित शर्मा बने टी20 में 300 छक्के लगाने वाले पहले इंडियन, गंभीर का ये रिकॉर्ड भी तोड़ा

आईपीएल इतिहास में यह 17वीं बार था जब रोहित शर्मा किसी मैच में नाबाद रहे और टीम को जीत भी दिलाई।

By विनीत कुमार | Updated: May 5, 2018 11:45 IST

Open in App

नई दिल्ली, 5 मई: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2018 के 34वें मैच में रोहित शर्मा ने क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर 57 रनों की साझेदारी करते हुए मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई के लिए यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में अपनी बेहतरीन पारी की बदौलत दो नए रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

रोहित शर्ना ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

इस मैच में मुंबई क पारी की 17वीं ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का जड़ा। मुजीब उर रहमान के गेंद पर लगाए इस छक्के के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लिए। ऐसे करने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने एक और छक्का भी लगाया।रोहित शर्मा ने इस मैच में 15 गेंदों में 2 छक्के और एक चौके की बदौलत नाबाद 24 रन बनाए। रोहित से पहले इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं टी20 में 300 छक्के...

क्रिस गेल- 844कीरन पोलार्ड- 525ब्रेंडन मैक्कुलम- 445ड्वायन स्मिथ- 367शेन वॉटसन- 357डेविड वॉर्नर- 319रोहित शर्मा- 301 

रोहित ने गंभीर को छोड़ा पीछे

इस मैच में रोहित शर्मा ने एक और दिलचस्प रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। दरअसल, आईपीएल इतिहास में यह 17वीं बार था जब रोहित शर्मा किसी मैच में नाबाद रहे और टीम को जीत भी दिलाई। दिलचस्प ये भी है कि रोहित जब भी लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम की ओर से आईपीएल में नाबाद लौटे हैं, जीत दिलाकर ही लौटे हैं। इससे पहले गंभीर ऐसा 16 बार कर चुके हैं। (और पढ़ें- कोहली ही नहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में ये टॉप खिलाड़ी भी नहीं खेलेंगे!)

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)रोहित शर्मामुंबई इंडियंसगौतम गंभीरकिंग्स XI पंजाब

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या