IPL, RCB Vs MI: बैंगलोर ने मुंबई को 14 रनों से हराया, दर्ज की सीजन की तीसरी जीत

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Updated: May 1, 2018 23:49 IST2018-05-01T19:25:29+5:302018-05-01T23:49:11+5:30

IPL 2018, RCB Vs MI Live: Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians 31st match Live Update | IPL, RCB Vs MI: बैंगलोर ने मुंबई को 14 रनों से हराया, दर्ज की सीजन की तीसरी जीत

IPL 2018, RCB Vs MI Live: Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians 31st match Live Update

बेंगलुरु, 1 मई। लगातार हार से अब प्लेऑफ में क्वॉलिफाई के लिए जूझ रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 31वें मुकाबले में अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हरा दिया। बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। बैंगलोर की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है, जबकि मुंबई को इतने ही मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है।

IPL Live Cricket Score, RCB vs DD लाइव अपडेट -

- 20 ओवर में मुंबई इंडियंस की टीम 7 विकेट के नुकसान पर बना पाई 153 रन। बैंगलोर ने मुंबई को 14 रनों से हराया।


- 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 92 रन, क्रीज पर हार्दिक पंड्या (26) और क्रुणाल पंड्या (5) मौजूद।

- 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेपी डुमिनी रन आउट होकर पवेलियन लौटे। डुमिनी 29 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए।

- 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 77 रन, क्रीज पर जेपी डुमिनी (20) और हार्दिक पंड्या (21) मौजूद।

- आठवें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज ने कीरन पोलार्ड को आउट कर मुंबई को दिया चौथा झटका। पोलार्ड 13 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

- चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 24 रन, क्रीज पर जेपी डुमिनी और कीरन पोलार्ड मौजूद।

- चौथे ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सुर्यकुमार यादव और दूसरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा को किया आउट। सुर्यकुमार यादव 9 गेंदों में 2 चौके की मदद से 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए।

- दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 17 रन, क्रीज पर सुर्यकुमार यादव (9) और जेपी डुमिनी (5) मौजूद।

- पहले ओवर की आखिरी गेंद पर टीम साउदी ने ईशान किशन को आउट कर मुंबई इंडियंस को दिया पहला झटका। ईशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए।

- मुंबई इंडियंस की ओर से सुर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने शुरू की पारी, बैंगलोर की ओर से टीम साउदी ने की गेंदबाजी की शुरुआत।


- 20 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सात विकेट के नुकसान पर बनाए 167 रन। मुंबई को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य।

- 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने टीम साउदी को आउट कर बैंगलोर को दिया सातवां झटका। साउदी 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। 

- 18 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 141 रन, क्रीज पर कॉलिन डि ग्रैंडहोम और टीम साउदी मौजूद।

- 18वें ओवर की हार्दिक पंड्या ने पहली गेंद पर मनदीप सिंह, दूसरी गेंद पर विराट कोहली और आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को आउट कर बैंगलोर को एक ओवर में दिए तीन झटके।


- 13 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 112 रन, क्रीज पर ब्रेंडन मैक्कुलम (33) और विराट कोहली (23) मौजूद।

- क्रीज पर कोहली के आने के बाद ब्रेंडन मैक्कुलम और विराट कोहली ने की चौकों-छक्कों की बारिश।

- 9 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 62 रन, क्रीज पर ब्रेंडन मैक्कुलम (6) और विराट कोहली (1) मौजूद।

- 9वें ओवर की चौथी गेंद पर मयंक मार्कंडे ने मनन वोहरा को एलबीडब्ल्यू कर बैंगलोर को दिया दूसरा झटका। वोहरा ने 31 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 45 रनों की पारी खेली।

- 7 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 50 रन, क्रीज पर मनन वोहरा (37) और ब्रेंडन मैक्कुलम (4) मौजूद।

- पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर मिशेल मैकलीनगन क्विंटन डिकॉक को आउट कर बैंगलोर को दिया पहला झटका। रोहित शर्मा ने शानदार कैच लेकर डिकॉक को पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 गेंदों में 1 चौके की मदद से 7 रनों की पारी खेली।

- 4 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर बिना किसा नुकसान के 33 रन।

- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मनन वोहरा और क्विंटन डिकॉक ने शुरू की पारी, मुंबई इंडियंस की ओर से जेपी डुमिनी ने की गेंदबाजी की शुरुआत।


- मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी करने का फैसला। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी।

- आईपीएल की शुरुआत से लेकर अब तक दोनों टीमें 22 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। इसमें 14 बार मुंबई और 8 बार आरसीबी ने बाजी मारी है। 

- अब तक दोनों टीमों का सफर एक जैसा रहा है। मुंबई और आरसीबी दोनों ही सात मैचों में 2-2 जीत दर्ज कर पाई हैं।

- आईपीएल 2018 का 31वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का सामना बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं (संभावित) -

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ब्रेंडन मैक्कुलम, मनन वोहरा, मनदीप सिंह, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, वाशिंगटन सुंदर, टीम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सुर्यकुमार यादव, ईशान किशन, जेपी डुमिनी, हार्दिक पंड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे और जसप्रीत बुमराह।

Open in app