नई दिल्ली, 6 मई: आईपीएल (IPL) -2018 के 37वें मैच में मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड पर शानदार बैटिंग के बाद कसी हुई गेंदबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 13 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। 182 रनों के का पीछा करते हुए कोलकाता नाइड राइडर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 168 रन ही बना सकी। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई की यह चौथी जीत है और उसके 8 अंक हो गए है। मुंबई इंडियंस को 10 मैचों में 6 में हार का सामना करना पड़ा है।
MI Vs KKR Live Scorecard अपडेट
- 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 168 रन। मुंबई इंडियंस ने 13 रनों से जीता मैच।
-20वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने सुनील नरेन को आउट कर कोलकाता को दिया छठा झटका। नरेन 4 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट।
- 17वें ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने आंद्रे रसेल को आउट कर कोलकाता को दिया पांचवां झटका। रसेल 10 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
- 16 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 128 रन, क्रीज दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल मौजूद।
- मिशेल मैकलीनगन ने 15वें ओवर में दिए सिर्फ 4 रन। 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन।
- 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने नीतीश राणा को आउट कर केकेआर को दिया चौथा झटका। नीतीश राणा 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए।
- 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 113/3. अब 7 ओवर में केकेआर को 69 रनों की जरूरत
- 12.3 ओवर: केकेआर को तीसरा झटका। मयंक मार्कंडे ने रॉबिन उथप्पा (54) को बेन कटिंग के हाथों कैच कराया। मार्कंडे ने 35 गेंदों पर 3 छक्के और 6 चौके लगाए। अब बैटिंग के लिए दिनेश कार्तिक आए हैं।
- 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 111/2. उथप्पा 34 गेंदों पर 54 रन और नीतीश राणा 20 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेन कटिंग की ओर से डाले गए 12वें ओवर से 16 रन आए।
- 11.3 ओवर: बेन कटिंग की गेंद पर रॉबिन उथ्पपा के चौके से केकेआर के 100 रन पूरे।
- 10 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 91/2. रॉबिन उथप्पा 26 गेंदों पर 36 रन और नीतीश राणा 16 गेंदों पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 41 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
- 7 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 60/2. नीतीश राणा 18 रन और रॉबिन उथप्पा 13 रन बनाकर क्रीज पर।
- 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 44/2. नीतीश राणा 12 रन और रॉबिन उथप्पा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 3.1 ओवर: केकेआर को दूसरा झटका। शुभमन गिल 7 रन बनाकर आउट। हार्दिक पंड्या की गेंद पर क्रुणाल ने लिया कैच। नीतीश राणा और रॉबिन उथप्पा मौजूद। 4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर- 33/2
- 2.5 ओवर: केकेआर को पहला झटका, क्रिस लिन 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट। मिशेल मैकलीनगन को मिला विकेट। अब बैटिंग के लिए रॉबिन उथप्पा आए हैं।
- कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग शुरू, क्रिस लिन और शुभमन गिल क्रीज पर। मुंबई की ओर से मिशेल मैकलीनगन ने डाला पहला ओवर।
- 20 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 181/4. हार्दिक पंड्या 20 गेंदों पर 35 रन और जेपी डुमिनी 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 182 रनों का लक्ष्य
- 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 158/4. हार्दिक पंड्या 24 और डुमिनी 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 16.5 ओवर: सुनील नरेन ने क्रुणाल पंड्या (14) को भेजा पविलियन। मुंबई को चौथा झटका, अब बैटिंग के लिए जेपी डुमिनी आए हैं। हार्दिक 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 143/3. हार्दिक पंड्या 21 और क्रुणाल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 132/2. क्रुणाल पंड्या 5 रन और हार्दिक 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 14. 2 ओवर: मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका, आंद्रे रसेल ने सूर्यकुमार यादव (59) का विकेट लिया। यादव ने 39 गेंदों की पारी में दो छक्के और सात चौके लगाए। अब क्रुणाल पंड्या बैटिंग के लिए आए हैं।
- 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 109/2. हार्दिक पंड्या 2 रन और सूर्यकुमार 32 गेंदों पर 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 11.4 ओवर: रोहित शर्मा (11) सुनील नरेन की गेंद पर कैच आउट। मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका। अब बैटिंग के लिए हार्दिक पंड्या आए हैं।
-11.1 ओवर: सुनील नरेन की गेंद पर एक रन लेने के साथ सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी पूरी हुई। इस सीजन में यह उनकी चौथी फिफ्टी है।
- 10.3 ओवर: मुंबई के 100 रन पूरे। 11 ओवर के बाद स्कोर- 103/1
- 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 95/1. सूर्यकुमार- 48 रन, रोहित शर्मा- 2 रन।
- लुइस के आउट होने के बाद अब रोहित शर्मा बैटिंग के लिए आए हैं। सूर्यकुमार 47 रन बनाकर जमे हुए हैं।
- 9.2 ओवर: मुंबई को पहला झटका, आंद्रे रसेल की गेंद पर ईविन लुइस आउट। लुइस ने 28 गेंदों पर 43 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के और पांच चौके लगाए।
- 8 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 82/2. ईविन लुइस 22 गेंदों पर 39 और सूर्यकुमार 26 गेंदों पर 42 रन बना चुके हैं। मुंबई की इस पारी में अब तक 4 छक्के और 10 चौके लग चुके हैं।
- पीयूष चावला की ओर से डाले छठे ओवर में 14 रन आए। इस ओवर में ईविन लुइस ने एक छक्का और फिर दो चौके जमाए। लुइस अब 18 गेंदों पर 32 रन और सूर्यकुमार 18 गेंदों पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 32/0. ईविन लुइस 9 गेंदों पर 10 रन और सूर्यकुमार यादव 15 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- मुंबई का स्कोर 2 ओवर के बाद 8 रन।
- मुंबई की बैटिंग शुरू, सूर्यकुमार यादव और ईविन लुइस क्रीज पर। नीतीश राणा ने डाला पहला ओवर
- कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता, पहले मुंबई इंडियंस को बैटिंग के लिए बुलाया।
- शाम 3.30 बजे होगा टॉस। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, ईविन लुइस, ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), जेपी डुमिनी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, मिशेल मैकलीनगन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, मिशेल जॉनसन, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।