MI vs CSK, IPL 2018: जाधव के चौके से चेन्नई की मुंबई पर रोमांचक जीत, ब्रावो ने ठोके 68 रन

आईपीएल-2018 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपकिंग्स के बीच खेले जा रहे पहले मैच के लाइव अपडेट के लिए यहां हमसे जुड़े...

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2018 23:49 IST

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: आईपीएल 2018 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को एक विकेट से हरा दिया है। चेन्नई के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य था जिसे उसने एक विकेट रहते आखिरी ओवर में हासिल किया। ड्वायन ब्रावो ने इस मैच में 30 गेंदों पर 68 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के समेत 3 चौके लगाए और हारी हुई बाजी को चेन्नई की झोली में डालने में अहम भूमिका निभाई।

इससे पहले मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। खराब शुरुआत के बाद मुंबई की ओर से ईशान किशन (40) और सूर्यकुमार यादव (43) ने अच्छी पारी खेलते हुए मुंबई को मुश्किल से उबारा। वहीं आखिरी ओवरों में क्रुणाल पंड्या ने 22 गेंदों में दो छक्कों और पांच चौकों की बदौलत नाबाद 41 रन बनाए। वही, चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन ने दो जबकि दीपक चहर और इमरान ताहिर ने एक-एक विकेट लिया। (और पढ़ें- IPL 2018 Opening Ceremony: वानखेड़े में रितिक से लेकर जैकलीन और मीका के साथ जमकर झूमे फैंस)

IPL- MI Vs CSK Live Score अपडेट:

- ओवर की पांचवीं गेंद पर केदार जाधव ने चौका लगा दिया। चेन्नई ने एक विकेट से मैच जीता।

- आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जाधव ने छक्का लगाया। अब एक रन की जरूरत चेन्नई को जीत के लिए।

-19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ब्रावो (68) आउट। चेन्नई को 9वां झटका। अब रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर गए केदार जाधव वापस बल्लेबाजी के लिए आ गए हैं। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 159/9

- 19वें ओवर की पहली दो गेंदों पर ब्रावो ने जड़ा छक्का। पांचवीं गेंद पर भी छक्का लगाया। बुमराह यह ओवर डाल रहे हैं।

- 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 139/8. ब्रावो 24 गेंदों पर 48 रन बनाकर अब भी जमे हुए हैं। 12 गेंदों पर चेन्नई को 27 रनों की जरूरत।

- 16.3 ओवर: हार्दिक पंड्या की गेंद पर मार्क वुड कैच आउट, चेन्नई को 8वां झटका। इमरान ताहिर ड्वा.न ब्रावो क्रीज पर। 17 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर-119/8. चेन्नई को अभी 18 गेंदों पर 47 रनों की जरूरत।

- 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 115/7. ब्रावो 16 गेंदों पर 28 और मार्क वुड 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 14.5 ओवर: चेन्नई सुपरकिंग्स को 7वां झटका, हरभजन सिंह 8 रन बनाकर कैच आउट। अब मार्क वुड बैटिंग के लिए आए हैं। 15 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 106/7

- 14.1 ओवर:  मिशेल मैक्लाघन की गेंद पर ड्वायन ब्रावो के चौके से चेन्नई के 100 रन पूरे।

- 14 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 97/6. इस ओवर से 13 रन आए। हरभजन और ड्वायन ने इस ओवर में एक-एक चौका लगाया। हरभजन 7 और ब्रावो 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 12.6 ओवर: केदार जाधव के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बैटिंग करने आए दीपक चहर बिना खाता खोले पविलियन लौटे। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 84/6. अब बैटिंग के लिए हरभजन सिंह आए हैं। ड्वायन ब्रावो भी क्रीज पर

- 12.5 ओवर: केदार जाधव मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर

- 11.6 ओवर: चेन्नई को पांचवां झटका। रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर कैच आउट। मुस्तफिजुर रहमान ने लिया विकेट।

- 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 67/4, रवींद्र जडेजा 6 और केदार जाधव 12 रन बनाकर क्रीज पर

- 8.3 ओवर: चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका। धोनी 5 रन बनाकर आउट। मयंक मार्कंडे को यह दूसरी सफलता मिली है। इससे पहले उन्होंने अंबाती रायुडू को पविलियन भेजा था

- 8.1 ओवर: चेन्नई के 50 रन पूरे। धोनी 5 रन और केदार जाधव 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

- 6.3 ओवर: चेन्नई को तीसरा झटका, मयंक मार्कंडे की गेंद पर रायुडू 22 रन बनाकर LBW हो गए। अब महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग के लिए आए हैं।

- 5.5 ओवर: चेन्नई को दूसरा झटका। हार्दिक पंड्या ने सुरेश रैना का विकेट लिया। 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 42/2. अब बल्लेबाजी के लिए केदार जाधव आए हैं।

- 5 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 39/1. सुरेश रैना 3 रन और अंबाती रायुडू 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 3.4 ओवर: चेन्नई को पहला झटका। हार्दिक पंड्या ने शेन वॉटसन (16) का विकेट लिया। अब बैटिंग के लिए सुरेश रैना आए हैं। 4 ओवर के बाद स्कोर- 31/1

- 3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 19/0. शेन वॉटसन 9 और अंबाती रायुडू 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर- 7/0

- चेन्नई सुपर किंग्स की पारी शुरू, शेन वॉटसन और अंबाती रायुडू बल्लेबाजी के लिए आए हैं। वहीं, मुंबई की ओर से मिशेल मैक्लाघन पहला ओवर डाल रहे हैं।

- 20 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 165/4. चेन्नई के सामने 166 रनों का लक्ष्य। हार्दिक पंड्या  नाबाद 22  और क्रुणाल नाबाद 41 रन बनाकर लौटे।

- 19वें ओवर से 17 रन आए। मार्क वुड की ओर से डाले गए इस ओवर में क्रुणाल पंड्या ने दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका और फिर आखिरी गेंद पर छक्का जमाया। हार्दिर पंड्या 16 गेंदों पर 19 और क्रुणाल पंड्या 20 गेंदों पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 140/4. क्रुणाल पंड्या 11 गेंदों पर 23 रन और हार्दिक पंड्या 13 गेंदों पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 117/4

- 14.4 ओवर: मुंबई को चौथा झटका। इमरान ताहिर ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन (40) का विकेट लेकर मुंबई को बड़ा झटका दिया। किशन ने 29 गेंदों पर 40 रन बनाए। अब बैटिंग के लिए क्रुणाल पंड्या आए हैं। हार्दिक पंड्या 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 101/3

- 12.3 ओवर: मुंबई इंडियंस को 98 रनों पर तीसरा झटका। शेन वॉटसन ने लिया सूर्यकुमार यादव (43) का विकेट। सूर्यकुमार ने 29 गेंदों की पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। अब बैटिंग के लिए हार्दिंक पंड्या आए हैं।

- ड्वायन ब्रावो की ओर से डाला गया 12वां ओवर भी खासा महंगा साबित होता हुआ। ओवर से 14 रन आए। सूर्यकुमार यादव ने इस ओवर में तीन चौके जड़े। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 97/2

- इमरान ताहिर ने डाला 11वां ओवर। ताहिर के लिए खराब शुरुआत। ईशान किशन ने इस ओवर में चौके और एक छक्का जड़ा। ओवर से आए 18 रन। 11 ओवर के बाद मुंबई- 83/2. ईशान किशन अब 24 गेंदों पर 36 और सूर्यकुमार 22 गेंदों पर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 43 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

- 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 62/2. ईशान किशन 18 और सूर्यकुमार 28 रन बनाकर जमे हुए हैं।

- 7 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर- 43/2. सूर्यकुमार यादव 18 रन और ईशान किशन 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

- 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 26/2. ईशान किशन 6 रन और सूर्यकुमार 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

- चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाया छक्का। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा (15 रन) कैच आउट। 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 22/2. अब बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आए हैं।

- 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 12/0. ईविन लुईस के आउट होने के बाद ईशान किशन बैटिंग के लिए आए हैं।

- तीसरे ओवर में एक बार फिर दीपक चहर कर रहे हैं गेंदबाजी। मुंबई इंडियंस को ओवर की पहली गेंद पर झटका। ईविन लुईस बिना खाता खोले आउट। चहर की गेंद पर विकेट के सामने पकड़े गए। मुंबई ने फील्ड अंपायर के फैसले के बाद रिव्यू मांगा और डीआरएस से आईपीएल में यह पहला फैसला है।

- शेन वॉटसन की ओर से डाले दूसरे ओवर में केवल 2 रन आए। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 7/0

- चेन्नई की ओर से पहला ओवर दीपक चहर ने डाला। चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने लगाया चौका। एक ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 5/0

- मुंबई इंडियंस की बैटिंग शुरू, रोहित शर्मा और ईविन लुईस क्रीज पर पहुंचे।

- ये है दोनों टीमें की प्लेइंग-11

- दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: ईविन लुईस, ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, कीरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, मयंक मार्कंडे,  मिशेल मैक्लाघन, मुस्तफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

चेन्नई सुपरकिंग्स: शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ड्वायन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चहर, इमरान ताहिर, मार्क वुड।

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनीरोहित शर्मा

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या