IPL 2018: धोनी को देखते ही मुंबई इंडियंस के फैन ने बदला पाला, ये मजेदार वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि ये वीडियो आईपीएल-11 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए पहले मैच का है।

By विनीत कुमार | Updated: April 24, 2018 19:20 IST2018-04-24T19:20:20+5:302018-04-24T19:20:20+5:30

ipl 2018 mumbai indians fan changed tshirt after seeing dhoni video goes viral | IPL 2018: धोनी को देखते ही मुंबई इंडियंस के फैन ने बदला पाला, ये मजेदार वीडियो हुआ वायरल

IPL 2018

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में क्रिकेट फैंस एक बार फिर जोश में हैं। हर मैच में रोमांचक मोड़ और दर्शकों का शोर IPL को और दिलचस्प बना रहा है। इस बीच एक वीडियो इन दिनों वायरल है जिसमें एक फैन की हरकत देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

बताया जा रहा है कि ये वीडियो आईपीएल-11 में खेले गए पहले मैच का है, जब वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थी। 

वायरल वीडियो में यह शख्‍स पहले मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने नजर आता है। लेकिन जैसे ही बैटिंग के लिए महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतरते हैं, यह शख्स चेन्नई की जर्सी पहन 'धोनी-धोनी' चिल्लाने लगता है। मजेदार वाक्या इसके बाद हुआ जब मुंबई की हालत मजबूत होती होती है। यह शख्स मौका देखते हुए चेन्‍नई की पीली जर्सी उतारकर मुंबई के लिए चीयर करने लगता है।  गौरतलब है कि आईपीएल-11 का पहला मैच 7 अप्रैल को खेला गया था और इस बेहद रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को एक विकेट से मात दी। (और पढ़ें- ICC वर्ल्ड कप-2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मुकाबला, दक्षिण अफ्रीका से पहला मैच)

Open in app